{"_id":"6163399e8ebc3ed3381fd58c","slug":"after-two-years-60-feet-high-effigy-of-ravana-will-be-burnt-in-kirori-mal-park-bhiwani-news-hsr614097728","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल बाद किरोडीमल पार्क में 60 फुट ऊंचे रावण के पुतले का होगा दहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो साल बाद किरोडीमल पार्क में 60 फुट ऊंचे रावण के पुतले का होगा दहन
विज्ञापन
भिवानी। कोरोना संक्रमण की वजह से दो सालों तक सार्वजनिक कार्यक्रमों पर प्रतिबंद लगा रहा। इस वजह से न रामलीला का मंचन हुआ और न ही रावण के ठहाके गूंजे, लेकिन कोरोना संक्रमण का खतरा टला तो अब फिर से धार्मिक सार्वजनिक कार्यक्रम भी पटरी पर लौट रहे हैं। इस बार भिवानी के सेठ किरोड़ीमल पार्क में 15 अक्तूबर को दशहरा पर्व पर 60 फुट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। इसी के साथ कुंभकर्ण और मेघनाद के भी 50-50 फुट ऊंचे पुतले तैयार किए जा रहे हैं।
अग्रसेन रामलीला कमेटी भिवानी द्वारा दशहरा उत्सव का आयोजन किरोड़ीमल पार्क में किया जाएगा।
किरोड़ीमल पार्क में कार्यक्रम स्थल पर ही रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले तैयार किए जा रहे हैं। पुतलों को तैयार करने के लिए गाजियाबाद से स्पेशल कारीगर भी भिवानी पहुंचे हैं। गाजियाबाद से रावण का पुतला तैयार करने पहुंचे वकील अहमद ने बताया कि पिछले 25 सालों से वो रावण, मेघनाद व कुंभकर्ण के पुतले बनाता आ रहा है। उसने अब तक 120 फुट ऊंचा रावण के पुतला बनाया है। जिसका दहन दिल्ली के शकरपुर में हो चुका है। वकील अहमद ने बताया कि तीनों पुतलों को तैयार करने में आम तौर पर 15 दिन का समय लगता है, लेकिन उसकी आठ आदमियों की टीम ये काम सिर्फ पांच दिन में पूरा करेगी। भिवानी में दशहरा पर्व से पहले ही ये तीनों पुतले तैयार किए जाएंगे। जिन्हें अभी अंतिम रूप दिया जा रहा है। रावण के पुतले का ढांचा तैयार हो चुका है, जबकि कुंभकर्ण व मेघनाद के पुतले अभी तैयार किए जा रहे हैं। इन पुतलों पर पेंटिंग व चेहरा बनाने का काम अभी बाकी है। पुतलों के अंदर आतिशबाजी का सामान भी लगाया जाएगा। उसने बता कि पुतला दहन से पहले करीब एक घंटे तक आतिशबाजी की जाएगी। वकील अहमद ने बताया कि कोरोना की वजह से लगातार दो साल से काम बंद था। उनका पुतलों के अलावा पटाखों का काम भी है, लेकिन फिलहाल ग्रीन पटाखों को ही अनुमति मिली है। जिसको लेकर भी काफी मंदी के दौर से गुजर रहे हैं।
पार्क की भी हो रही साफ सफाई, उठाई जा रही डाली गई मिट्टी
दशहरा कार्यक्रम को लेकर श्री अग्रसेन रामलीला कमेटी भिवानी के सत्याग्रह आंदोलन की चेतावनी के बाद जिला प्रशासन के आदेश पर ठेकेदार द्वारा पार्क में डाली गई मिट्टी को उठाने का काम चल रहा है। वहीं नगर परिषद ने भी पार्क के कुछ हिस्से की साफ सफाई भी करा दी है। जबकि अभी भी पार्क में काफी गंदगी पड़ी है। इसी के साथ समारोह को लेकर टेंट लगाने का काम भी साथ साथ चल रहा है।