फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   After the death of the woman, the villagers jammed for four and a half hours at Bahl, Dhigawa, hill turn

महिला की मौत के बाद ग्रामीणों ने बहल, ढिगावा, पहाड़ी मोड़ पर साढ़े चार घंटे लगाया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
After the death of the woman, the villagers jammed for four and a half hours at Bahl, Dhigawa, hill turn
रोडजाम कर बैठे ग्रामीणों को आश्वासन देते एसडीएम व डीएसपी। संवाद - फोटो : Bhiwani
लोहारू (भिवानी)। लोहारू पुलिस थाना क्षेत्र में जमीन के एक टुकड़े को लेकर हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में तबदील हो गया। गांव नकीपुर में मामला इतना बढ़ गया कि इसमें एक महिला की मौत हो गई। दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल है, जिसका उपचार चल रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज परिजनों ने शव सड़क पर रखकर बहल, ढिगावा, पहाड़ी मोड़ पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना लोहारू पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे डीएसपी ने परिजनों को समझाया।
विज्ञापन

घायल सुनहरी देवी करीब 80 वर्षीय का रोहतक पीजीआई में उपचार के दौरान मौत नौ दिसंबर की रात को हो गई थी। आरोपियों की गिरफ्तारी और गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज न होने पर सैकड़ों ग्रामीणों ने बहल, ढिगावा, पहाड़ी, लोहारू मोड़ पर जाम लगा दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसएचओ, डीएसपी लोहारू, लेकिन ग्रामीण एसपी से लिखित आश्वासन पर अड़े रहे करीब साढ़े चार घंटे बाद एसडीएम लोहारू जगदीश चंद्र मौके पर पहुंचे, उनके आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम को खोल दिया और महिला का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

गत 28 नवंबर को नकीपुर गांव में जमीन पर कब्जे को लेकर आरोपियों ने सास-बहू के ऊपर से पिकअप डाला वाहन के पहिये दो बार निकाल दिए थे। जिसमें महिला के सास का आठ और नौ दिसंबर की रात को उपचार के दौरान रोहतक पीजीआई में दम तोड़ दिया। पुलिस ने संतोष की शिकायत पर इस संबंध में केस दर्ज किया था। पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से नाराज थे और बुजुर्ग महिला की मौत के बाद मामला और भी गरमा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने ये रखीं मांगें
हमले में शामिल सभी लोगों को आरोपी बनाए जाने, आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी किए जाने, सभी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करने, मामले की जांच करा पुलिस कर्मचारियों पर भी कार्रवाई किए जाने, मामला सीआईए के पास भेजने, सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने तक पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया कराए जाने की मांग की।
लिखित आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने खोला जाम
करीब साढ़े चार घंटे बाद डीएसपी अरविंद दहिया के लिखित आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। डीएसपी अरविंद दहिया ने बताया कि आरोपियों को 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपियों पर 302 धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मौके पर ही दो पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है।

जांच की जाएगी
एसडीएम जगदीश चंद्र ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच की जाएगी, दोषी पाए जाने वाले आरोपियों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज होगा, ग्रामीणों ने जाम खोल दिया है और महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed