फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   After Sarpanch, now women are strong contenders in Zilla Parishad and Block Committee too

गामां की बीरबानी सरपंच बणी, इब जिला पार्षद और बीडीसी में बी बणैंगी म्हारी बहाणा की चौधर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
After Sarpanch, now women are strong contenders in Zilla Parishad and Block Committee too
भिवानी। जिले के 152 गांवों में सरपंच बनने के बाद महिलाएं जिला परिषद और ब्लॉक समिति में भी मजबूत दावेदार हैं। जिला परिषद के 234 प्रत्याशियों में 100 महिलाओं की प्रबल दावेदारी है, जबकि सात खंडों में 144 सीटों पर 734 प्रत्याशियों में 286 महिला दावेदार अपनी मजबूत पकड़ बनाए हैं। 22 दिन बाद ईवीएम खुलने पर तय होगा कि जिला परिषद के 22 वार्डों में कौन किस वार्ड का मुखिया बनेगा। पंचायत समिति सदस्य की कमान किसके हाथ आएगी। मगर ये बात तो जरूर तय है कि सरपंची की तरह महिलाओं की चौधर यहां भी पुरुषों के मुकाबले बराबर की बरकरार रहेगी।
विज्ञापन

भिवानी जिले के 312 गांवों में जिला परिषद के 22 वार्डों के 243 प्रत्याशियों के लिए मतदान हो चुका है। मतदाताओं का जनमत ईवीएम में बंद है जो 27 नवंबर को ही खुलेंगी। इनमें 100 महिला उम्मीदवार भी हैं। इसी तरह जिले के सात खंडों की 144 पंचायत समिति सीटों के लिए 734 प्रत्याशियों के लिए जनमत हो चुका है। इनमें 483 पुरुष और 286 महिलाएं हैं। जिला परिषद के दावेदारों में 143 पुरुष व 100 महिला प्रत्याशी हैं। इनमें अनुसूचित जाति से संबंधित 65 उम्मीदवार और पिछड़ा वर्ग व अन्य पिछड़ा वर्ग से 37 उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन

सामान्य वर्ग की सीट पर 141 प्रत्याशी हैं। इसी तरह पंचायत समिति सदस्य के लिए 77 पुरुषों के मुकाबले 67 महिलाओं के लिए आरक्षित सीटें हैं। इसके लिए 734 दावेदार हैं, जिनमें 483 पुरुष और 286 महिलाएं हैं। पंचायत के सरपंच नतीजों में 312 गांवों की पंचायतों की 152 महिला सरपंच बनीं हैं। पुरुषों के मुकाबले महिलाओं का ये करीब आधा अनुपात है। लिहाजा जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के नतीजों में भी महिलाओं के इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------
पंचायत समिति के वार्डों की स्थिति
गांव- 312
कुल वार्ड- 144
अनुसूचित जाति- कुल 31- पुरुष-18- 13 महिला
बीसी वर्ग ए- कुल-11- 6 पुरुष- 5 महिला
सामान्य वर्ग- कुल: 102- 53 पुरुष- 49 महिला
-----------------------------
जिले में ये हैं ब्लॉक वाइज पंचायत समिति सदस्यों की स्थिति
खंड का नाम पंचायत समिति वार्ड
बवानीखेड़ा- 23
बहल- 13
भिवानी- 30
कैरू- 16
लोहारू- 16
सिवानी- 16
तोशाम- 30
कुल: 144
-----
यह है जिला परिषद में वार्डों की स्थिति
गांव-312
कुल वार्ड- 22
एससी आरक्षित सीट- पांच सीट- दो एससी महिला- तीन एससी पुरुष
-बीसीए आरक्षित सीट- दो सीट- एक महिला व एक पुरुष
सामान्य वर्ग- 15 सीट- सात महिला व आठ पुरुष
---
पुरुष मतदाता- 350441
महिला मतदाता- 308073
कुल मतदाता- 658522
जनसंख्या- 898949
---
एक हजार वोट वाले बूथ- 743
एक हजार से अधिक वोट के बूथ- 83
कुल बूथ- 826
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed