फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Advance booking is not necessary, even on the first day, candidates will travel in buses for free

एडवांस बुकिंग जरूरी नहीं, पहले दिन भी परीक्षार्थी मुफ्त में करेंगे बसों में सफर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Advance booking is not necessary, even on the first day, candidates will travel in buses for free
भिवानी। संयुक्त पात्रता परीक्षा के लिए एडवांस बुकिंग को लेकर बनी मारामारी के बीच रोडवेज प्रशासन ने राहत भरी खबर दी है। शनिवार और रविवार को आयोजित होने वाली सीईटी के लिए परीक्षा केंद्र पर जाने और वापस आने के लिए एडवांस बुकिंग अनिवार्य नहीं है। कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा से एक दिन पहले भी रोडवेज बसों में मुफ्त सफर कर परीक्षा केंद्र तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन

इसके लिए परीक्षार्थी को अपने परीक्षा केंद्र का एडमिट कार्ड दिखाना होगा। रोडवेज प्रशासन ने बेरोजगार युवाओं की सुविधा के लिए यह कदम उठाया है। भिवानी रोडवेज प्रशासन ने इसकी जानकारी भी परीक्षार्थियों को दी है।
विज्ञापन

दरअसल शनिवार और रविवार को आयोजित होने वाली संयुक्त पात्रता परीक्षा के लिए भिवानी से करीब 90 हजार बेरोजगार युवा दूसरे जिलों में परीक्षा देने जाएंगे। अधिकांश विद्यार्थी रोडवेज बसों में परीक्षा केंद्र तक का सफर तय कर वापस लौटेंगे। इसके लिए एडवांस बुकिंग को लेकर भिवानी बस स्टैंड पर भी सैकड़ों बेरोजगार युवाओं के बीच शुक्रवार को मारामारी का माहौल बना। व्यवस्था बिगड़ी तो कर्मचारियों को पुलिस बुलानी पड़ी। परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र तक जाने के लिए जुटी भीड़ की वजह से बस स्टैंड परिसर में पैर रखने तक की जगह नहीं बची, जिससे सामान्य रूटों पर चलने वाले मुसाफिरों के लिए भी परेशानी बनी। रोडवेज कर्मचारियों के भी एडवांस बुकिंग के लिए युवाओं की भीड़ देखकर हाथ पांव फूल गए। युवा भी टिकट बुकिंग खिड़की की जालियों को पकड़कर एक दूसरे के ऊपर चढ़ने का प्रयास करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
हमने सभी परीक्षा केंद्रों के लिए पर्याप्त बसों का बंदोबस्त कर दिया है। अगर कोई परीक्षार्थी शुक्रवार को भी परीक्षा केंद्र तक जाना चाहता है तो वह बस में मुफ्त सफर कर सकता है। इसके लिए उसे परीक्षा का एडमिट कार्ड दिखाना होगा। चार सत्र की परीक्षा के लिए दो दिनों तक टाइम टेबल के हिसाब से बसों का संचालन होगा।
-डॉ नेत्रपाल खत्री, डिपो महाप्रबंधक, भिवानी डिपो हरियाणा राज्य परिवहन विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed