फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Admit cards for D.El.Ed regular, re-appear and mercy chance exams released

Bhiwani News: डीएलएड नियमित, री-अपीयर व मर्सी चांस परीक्षा के प्रवेशपत्र जारी

Mon, 22 Jul 2024 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 22 Jul 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Admit cards for D.El.Ed regular, re-appear and mercy chance exams released
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने डीएलएड प्रवेश वर्ष-2022 द्वितीय वर्ष की नियमित एवं प्रवेश वर्ष-2019, 2020, 2021 व 2022 की प्रथम व द्वितीय वर्ष की री-अपीयर व मर्सी चांस की परीक्षाओं के पात्र छात्र-अध्यापकों के प्रवेश-पत्र लॉग-इन आईडी पर जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने बताया कि डीएलएड परीक्षाएं 30 जुलाई से 22 अगस्त तक कराई जाएगी। परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक रहेगा। प्रदेशभर में 65 परीक्षा केंद्रों पर 20914 छात्र-अध्यापक परीक्षा देंगे। इन परीक्षाओं में 10360 छात्राएं एवं 10554 छात्र शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि संस्था के मुखिया व छात्र-अध्यापक इस बारे में विशेष ध्यान रखें कि प्रवेश-पत्र का रंगीन प्रिंट ए-4 साइज पेपर पर फोटो के साथ लिया जाना अनिवार्य है। सभी छात्र-अध्यापक अपने आधार कार्ड, फोटो आईडी में अपने विवरणों को अपडेट करवाना सुनिश्चित करें, बिना अपडेशन छात्र-अध्यापक को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने बताया कि छात्र-अध्यापक परीक्षा आरंभ होने से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

23 से 31 अगस्त तक होंगी आंतरिक एवं वाह्य प्रायोगिक परीक्षाएं
डॉ यादव ने बताया कि डीएलएड प्रथम एवं द्वितीय वर्ष (नियमित,री-अपीयर, मर्सी चांस) परीक्षा जुलाई-2024 से संबंधित छात्र-अध्यापकों की वाह्य प्रायोगिक परीक्षाएं संबंधित डाइट एवं आंतरिक प्रायोगिक परीक्षा संबंधित शिक्षण संस्था में संचालित करवाई जाएगी। सभी संबंधित शिक्षण संस्थाएं प्रायोगिक परीक्षा बारे सभी छात्र-अध्यापकों को समय पर सूचना देना सुनिश्चित करें। सभी शिक्षण संस्थाएं छात्र-अध्यापकों के आंतरिक एवं वाह्य प्रायोगिक मूूल्यांकन व एसआईपी के अंक ऑनलाइन भरने के लिए 23 से 31 अगस्त तक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर विजिट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed