फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Admission process in ITI will continue till 21

Bhiwani News: आईटीआई में 21 तक चलेगी दाखिला प्रक्रिया

Sat, 08 Jun 2024 03:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 08 Jun 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
Admission process in ITI will continue till 21
भिवानी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में नए सत्र से दाखिले के आवेदन शुरू हो गए हैं। संस्थान में आवेदन प्रक्रिया 7 जून से शुरू होकर 21 जून तक चलेगी। दाखिला लेने के इच्छुक उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा और दाखिला प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन रहेगी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भिवानी में 22 ट्रेडों में दाखिले होंगे।
विज्ञापन

आईटीआई प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने बताया कि आईटीआई में कई प्रकार के कौशल विकसित करने वाले कोर्स हैं। जिन्हें करके युवा स्वरोजगार कर सकेंगे और सरकारी व प्राइवेट क्षेत्र में नौकरी हासिल कर सकते हैं। संस्थान में कुल 22 ट्रेड हैं, इनमें 812 सीटें हैं। सरकार की ओर से कौशल आधारित पढ़ाई की तरफ युवाओं को आकर्षित किया जा रहा है ताकि युवाओं के जीवन में स्वरोजगार के अवसर खुले। इसके अंतर्गत दाखिला लेने वाली छात्राओं को विभाग द्वारा एकमुश्त 2500 को प्रोत्साहन राशि व ट्यूशन फीस माफ, छात्राओं एवं अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए 1000 रुपये की निशुल्क टूल किट, 1500 रुपए राशि व पासपोर्ट बनवाने के लिए सुविधाएं सरकार द्वारा प्रदान की जा रही है। संवाद
विज्ञापन


संस्थान में उपलब्ध हैं ये ट्रेड
कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिक, स्टेनोग्राफर इंग्लिश व हिंदी, ड्रेस मेकिंग, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, टेक्निशियन पावर इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम, वायरमैन, प्रारूपकार सिविल, इलेक्ट्रॉनिक्स मेकेनिक, फाउंड्रीमेन, लिथो ऑफसेट मशीन माइंडर, मोटर मेकेनिक, कारपेंटर, प्लम्बर, शीट मेटल वर्कर, फ्रीज एंड एयर कंडीशनिंग, मेकेनिक ट्रेक्टर, पेंटर ट्रेड आईटीआई में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईटीआई में दाखिला बनेगा विकल्प

इस बार 12वीं में पासआउट की संख्या अधिक और कॉलेजों में सीटों की संख्या कम होने के कारण विद्यार्थियों का रुझान आईटीआई की ओर भी रहने का अनुमान जताया जा रहा है। इसी को देखते हुए संस्थान में एक हेल्प डेस्क भी बनाया गया है। ताकि आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed