{"_id":"665a020ba9d2c733a5045791","slug":"administration-issued-helpline-numbers-regarding-water-problem-bhiwani-news-c-125-1-bwn1003-118106-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: पानी की समस्या को लेकर प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: पानी की समस्या को लेकर प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
Fri, 31 May 2024 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 31 May 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। पूरा शहर भीषण गर्मी में गंभीर जल संकट से घिरा है। जिला प्रशासन पानी की कोई कमी नहीं मान रहा है। जिला उपायुक्त ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर पानी की समस्या के संबंध में हेल्पलाइन नंबर जारी किए। लेकिन शहरवासियों ने सोशल मीडिया पर इन नंबरों के वायरल होने पर मिलाने पर कोई भी फोन नहीं उठाने की बात कही।
बैठक में उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि भीषण गर्मी के चलते जिला में पेयजल की लगातार आपूर्ति की जाएं ताकि आमजन को राहत महसूस हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस बारे कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएं ।
उन्होंने आदेश जारी करते हुए कहा कि जहां तक संभव हो वहां तक सप्लाई का पानी पहुंचाया जाएं और इसके बाद भी अगर किसी इलाके में किसी कारणवश पेयजल आपूर्ति में कोई दिक्कत है तो स्वच्छ पानी के टैंकर तुरंत उपलब्ध करवाएं जाएं। उन्होंने इस मौके पर हेल्पलाइन नंबर जारी करते हुए कहा कि जिस भी इलाके में पेयजल जैसी समस्या आती है तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर 9812683779 व 7015559747 पर संपर्क करें। यह नंबर 24 घंटे कार्यरत रहेगा और कहीं पर भी पेयजल की लाइन लीकेज है तो तुरंत इसकी सूचना जारी किए गए हेल्प लाइन नंबर पर दें ताकि उसे दुरुस्त किया जा सके।
विज्ञापन
हेल्पलाइन नंबर नहीं उठा रहे अधिकारी : सुरेश सैनी
सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश सैनी ने आरोप लगाया कि शहर गंभीर पानी का संकट झेल रहा है और प्रशासन पानी की कोई समस्या नहीं मान रहा है। वहीं जिन अधिकारियों के हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं, उनमें से कोई भी फोन नहीं उठा रहा है। पेयजल समस्या को लेकर जनस्वास्थ्य विभाग अधिकारियों के पास लोग सुबह से ही फोन मिलाते हैं, मगर कोई अधिकारी फोन नहीं उठाता। इसी से आक्रोशित लोग पेयजल संकट को लेकर अब प्रदर्शनों पर उतर आए हैं।