{"_id":"66fae1ae47a462490f070cfe","slug":"additional-trips-of-buses-increased-for-the-convenience-of-passengers-on-local-routes-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-123792-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: लोकल रूटों पर यात्रियों की सुविधा के लिए बढ़ाए बसों के अतिरिक्त फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: लोकल रूटों पर यात्रियों की सुविधा के लिए बढ़ाए बसों के अतिरिक्त फेरे
Mon, 30 Sep 2024 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 30 Sep 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
शहर के सामान्य बस स्टैंड पर बसों का इंतजार करते यात्री।
भिवानी। जिले में शांतिपूर्ण चुनाव करवाने के लिए प्रशासन की ओर से सेना की टुकड़ियों की तैनाती की जा रही है। सोमवार को भिवानी डिपो से सेना के जवानों की टुकड़ी लेने के लिए 23 बसें जोधपुर भेजी गई थीं। इसके कारण लोकल रूटों पर यात्रियों के लिए व्यवस्था बनाने के लिए रोडवेज प्रशासन द्वारा बसों के अतिरिक्त फेरे लगाए गए।
दरअसल, विधानसभा चुनाव के चलते जिले के चौक चौराहों पर जिला प्रशासन की ओर से सेना के जवानों की तैनाती की जा रही है। ताकि चुनाव में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना पर रोक लगाई जा सके। सेना के जवानों को लाने के लिए सोमवार को 23 बसें जोधपुर भेजी गई थीं।
इसके कारण विभाग ने लंबे रूटों से बसों के फेर कम करके लोकल रूटों पर बसाें के अतिरिक्त फेरे बढ़ाए गए। बसें बाहर जाने के कारण जींद-भिवानी, बहल, बलियाली, लोहारू, कैरू समेत लोकल रूटों पर यात्रियों को परेशानी करनी पड़ी। लोगों ने धक्का मुक्की करते हुए बसों में सफर करना पड़ा। हालांकि, विभाग द्वारा जिस रूट पर ज्यादा सवारियां थी, उसी मार्ग पर विभाग की ओर से बसों की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
प्रशासन की ओर से जोधपुर से सेना की टुकड़ी लाने के लिए सोमवार को 23 बसें मांगी गई थीं। इसके बाद लंबे रूटों सहित लोकल रूटों पर यात्रियों की सुविधा के लिए बसों के अतिरिक्त फेरे बढ़ाए गए। किसी भी रूट पर यात्रियों को परेशानी नहीं होने दी गई।
- दीपक कुंडू, जीएम, भिवानी डिपो।