{"_id":"5780f57d4f1c1b446c7fbbda","slug":"adc-inspection-district-hospitals","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीसी ने किया जिला अस्पताल का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीसी ने किया जिला अस्पताल का दौरा
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Sat, 09 Jul 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण के दौरान एडीसी ने मरीजों की सुविधाओं को बढ़ाने के निर्देश दिए। ओपीडी, आईसीयू, जच्चा-बच्चा, निकू वार्ड आदि का दौरा कर पेयजल व्यवस्था, बैठने की उचित व्यवस्था करने को आदेशित किया साथ ही एमआईआर, सीटी स्कैन, एक्स-रे आदि सुविधाओं को पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मोड पर रोगियों के लिए उपलब्ध कराने को विचार विमर्श किया।
शनिवार को नागरिक अस्पताल में सुविधाओं का जायजा लेने पहुंचे अतिरिक्त उपायुक्त धीरेंद्र खडगटा ने कहा कि सरकार की ओर से अस्पताल के रख-रखाव के लिए एक करोड़ रुपये की राशि मुहैया करवाई गई। जरूरत के मुताबिक और राशि भी उपलब्ध करा दी जाएगी। मौके पर बिजली निगम अभियंता को अस्पताल परिसर स्पेशल हॉट लाइन से जोडने के आदेश दिए।
गर्भवती महिलाओं की निशुल्क जांच व एंबुलेंस सेवा
अस्पताल परिसर में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का शुभारंभ करते हुए एडीसी ने कहा कि हर महीने की नौ तारीख को गर्भवती महिलाओं की निशुल्क जांच करने व एंबुलेंस उपलब्ध करवाई जाएगी। वहीं दादरी, लोहारू व सिवानी सामान्य अस्पतालों में भी गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच होगी। अभियान के तहत सभी गर्भवती महिलाओं का वजन जांच कर उन्हें आवश्यक दवाइयां दी जाएगी। कार्यक्रम में पीएमओ डा. रघुबीर शांडिल्य ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार अस्पताल में आने वाले रागियों की जांच करने के लिए ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। मौके पर उप सिविल सर्जन डा. मीना बरबर, डा. हेमन्त अत्री, डा. दिव्य कीर्ति आहूजा, डा. प्रदीम कुमार आदि मौजूद रहे।