{"_id":"6aaee88a366d7813cb0502e7","slug":"accused-arrested-with-1759-grams-of-heroin-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-157325-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: 17.59 ग्राम हेरोइन सहित आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: 17.59 ग्राम हेरोइन सहित आरोपी गिरफ्तार
Sun, 20 Sep 2026 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 20 Sep 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। एंटी नारकोटिक्स सेल ने शुक्रवार को तोशाम-भिवानी बाईपास स्थित पेट्रोल पंप के पास से विक्रम निवासी राजीव नगर तोशाम को 17.59 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को शनिवार को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
एंटी नारकोटिक्स सेल के इंचार्ज उपनिरीक्षक रमेश कुमार को आरोपी की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी को पेट्रोल पंप के समीप पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 17.59 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन बरामद हुई।
पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना तोशाम में प्राथमिकी दर्ज की। आरोपी को शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां से एक दिन का पुलिस रिमांड मिला। रिमांड अवधि में उससे मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त और सप्लाई से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में पूछताछ की जाएगी।