फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   accident, one die, one injured, police case file

कार की टक्कर से बाइक चालक की मौत, पीछे बैठा भांजा गंभीर

Fri, 12 Mar 2021 12:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
accident, one die, one injured, police case file
सड़क हादसे में हुई मौत के मामले में परिजनों बयान दर्ज करती पुलिस। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। पोते के जन्म पर बेटे की ससुराल में भेली (शगुन) देकर लौट रहे धर्मबीर की वीरवार दोपहर सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार उसका भांजा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसा दोपहर करीब 12 बजे भिवानी-लोहारू मुख्य मार्ग पर गांव देवसर मोड़ के समीप हुआ। इसकी जानकारी मिलते ही जुईकलां पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। दोपहर बाद शव का जिला सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव जीतपुरा निवासी 55 वर्षीय धर्मबीर अपने भांजे भारीवास निवासी 35 वर्षीय अत्तर सिंह के साथ पोते के जन्म पर भेली देने के लिए रोहतक जिले के गांव जेठपुर में गया था। वीरवार को धर्मबीर अपने भांजे के साथ बाइक से गांव लौट रहा था। दोपहर 12 बजे जब वे भिवानी-लोहारू मुख्य मार्ग पर देवसर मोड़ के समीप पहुंचे तो लोहारू की तरफ से आ रही इंडिगो कार ने बाइक को टक्कर मार दी। कार की सीधी टक्कर लगने के बाद बाइक सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरी। इस हादसे में धर्मबीर को काफी गंभीर चोटें आई वहीं बाइक पर पीछे बैठा अत्तर सिंह भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। राहगीरों की मदद से घायलों को उपचार के लिए जिला सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद धर्मबीर को मृत घोषित कर दिया। मृतक तीन बच्चों का पिता था और गांव में ही मेहनत मजदूरी का काम करता था।
विज्ञापन

जुईकलां पुलिस थाना के जांच अधिकारी एएसआई राजेश कुमार ने बताया कि तिगड़ाना मोड़ के समीप इंडिगो कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार धर्मबीर की मौत हो गई, जबकि इसी हादसे में घायल अत्तर सिंह के बयान दर्ज कर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed