फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   accident

खेत में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत

Fri, 30 Aug 2019 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
accident
। खेत में पानी लगा रहे एक किसान की करंट लगने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे जिला सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बिजली निगम अधिकारियों पर लापरवाही के आरोप लगाए है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

गांव नंगला निवासी 50 वर्षीय सुरेन्द्र की करंट से मौत हुई। मृतक के बेटे अमित ने बताया कि बुधवार शाम वह अपने पिता के साथ बाजरे में पानी लगाने गया था। पानी की लाइन बदलने के बाद वह मोटर चलाने लगा और उसके पिता लाइन बदल रहे थे। इसी दौरान पाइप बिजली के तारों को छू गया और उसके पिता को करंट लगा। उन्हें तुरंत इमरजेंसी लाया गया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के भतीजे धर्मबीर ने बताया कि खेत में 11 केवी लाइन की तारे नीचे है, जिसकी शिकायत बिजली विभाग को कई बार दी जा चुकी है। एक साल से बिजली के तारों को ऊंचा करने के लिए निगम दफ्तर के चक्कर काट रहे है। मगर कोई कार्रवाई नहीं की गई। मार्च 2019 में बिजली बोर्ड नंगला में नीचे बिजली तारों के मामले में धरना प्रदर्शन भी किया गया था। जिसके बाद बिजली निगम अधिकारियों ने इस समस्या का समाधान करने के लिए 15 दिन की मोहलत मांगी थी, मगर फिर भी इसका कोई समाधान नहीं किया गया। ये हादसा बिजली निगम कर्मचारियों व अधिकारियों की लापरवाही की वजह से हुआ है। पुलिस के जांच अधिकारी एचसी नरेंद्र ने मृतक के शव का जिला सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया वहीं परिजनों के बयान दर्ज कर इस संबंध में आगामी कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed