{"_id":"5d3f4d768ebc3e6c9b481190","slug":"accedent-bhiwani-news-rtk5082436143","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैदल घर लौट रहे युवक को बाइक ने मारी टक्कर, पैर टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैदल घर लौट रहे युवक को बाइक ने मारी टक्कर, पैर टूटा
विज्ञापन

चालक था नशे में, सामने पुलिस को चालान काटता देख गलत साइड में तेजी से दौड़ा दी बाइक
माई सिटी रिपोर्टर
भिवानी। शहर में हांसी गेट चौक के समीप सोमवार शाम पांच बजे नशे की हालात में एक बाइक चालक ने पैदल जा रहे युवक को सीधी टक्कर मार दी।
बाइक चालक हांसी गेट चौराहे पर पुलिस को चालान काटता हुआ देखकर घबरा गया था। वहीं बाइक की टक्कर लगने से पैदल जा रहा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया और उसके पैर में भी फ्रेक्चर हो गया। राहगीरों ने देखा कि बाइक चला रहा युवक शराब के नशे में वाहन चला रहा है। इस पर भीड़ ने उसे काबू कर लिया। पतराम गेट क्षेत्र निवासी 23 वर्षीय योगेश हांसी गेट क्षेत्र की एक मोबाइल शॉप पर काम करता है। सोमवार शाम को वह दुकान से काम से अपने घर पैदल ही जा रहा था कि इसी दौरान हांसी गेट की समीप तेज रफ्तार से गलत साइड से आ रही एक बाइक ने उसे सीधी टक्कर मार दी। बाइक चलाने वाला युवक शराब के नशे में धुत था और चौराहे पर पुलिस को चालान काटता हुआ देखकर अपनी बाइक को गलत साइड ही तेज रफ्तार से दौड़ाकर ले जा रहा था कि इसी दौरान सड़क हादसा हो गया। घायल योगेश को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया वहीं बाइक चालक को भी भीड़ ने काबू किया। वहीं मामले की सूचना पुलिस को दी गई।