फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   About 15 coolers are being kept in the hospital

Bhiwani News: अब नागरिक अस्पताल में मिलेगी गर्मी से मरीजों को राहत, लगाए जा रहे नए कूलर

Tue, 14 May 2024 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 14 May 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
About 15 coolers are being kept in the hospital
गर्मी से बचाव के लिए अस्पताल में करीब 15 कूलर रखे जा रहे हैं।
भिवानी। गर्मी की तपिश लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही हैं। ऐसे में जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल होने वाले मरीज बीमारी से तो परेशान है ही साथ गर्मी भी उनकी मुश्किलें बढ़ा रही हैं। गर्मी से बचाव के लिए अस्पताल में करीब 15 कूलर रखे जा रहे हैं। वहीं अस्पताल में अब मरीजों के लिए तीन कूलर आएंगे। जो की एक संस्था द्वारा अस्पताल को दिए जाएंगे।
विज्ञापन

अस्पताल में नए कूलर आने से मरीजों को और भी सुविधा मिलेगी, क्योंकि जिन वार्डों में ज्यादा मरीज दाखिल है, वहां सभी मरीजों के बिस्तर तक कूलर की हवा नहीं पहुंच पाती। ऐसे में नए कूलरों को वहीं लगाया जाएगा, जिन वार्डों में ज्यादा मरीज दाखिल है। इसके साथ ही अस्पताल में काफी समय से लगातार पानी की समस्या चली आ रही है। कुछ सप्ताह पहले भी अस्पताल में टैंकरों से पानी मंगवाया गया था। इन्हीं चीजों को ध्यान में रखते हुए अस्पताल प्रशासन ने पानी की व्यवस्था को सुधारना शुरू कर दिया है। अस्पताल में पानी के वाटर कूलरों को साफ करके पानी भरा जा रहा है। वहीं जो वाटर कूलर ठंडा पानी नहीं दे रहा है। उसको ठीक करवाया जा रहा है।
विज्ञापन


सामान्य ओपीडी के साथ बढ़े बाल रोगी
गर्मी के बढ़ने से अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। अब ओपीडी में 1200 से 1300 के करीब मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें सबसे ज्यादा सामान्य, बाल रोग, नेत्र रोग, हड्डी रोग की ओपीडी होती है। अस्पताल की ओपीडी में बस पंखे ही लगे है। ओपीडी में ज्यादा भीड़ होने से उमस बन जाती है। इससे मरीजों और उनके साथ आने वाले तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी छोटे बच्चों को हो रही है। ओपीडी में एक भी कूलर की सुविधा नहीं है। न ही कोई एडजस्ट फैन है।
विज्ञापन
विज्ञापन




अस्पताल में मरीजों को किसी भी तरह की परेशानी न आए इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अस्पताल में सभी वार्डों में कूलर रखे जा रहे हैं और साथ ही वार्डों में पानी की व्यवस्था भी की जा रही है। ओपीडी में जो भी कमी है, उनको जल्द से जल्द सही करवाया जाएगा।
- डॉ. रघुबीर शांडिल्य, सिविल सर्जन, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed