फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Abay Chautala arrives at the strike of tomato grower farmers.

टमाटर उत्पादक किसानों के धरने पर पहुंचे अभय चौटाला, बोले-जरूरत पड़ी तो करेंगे आंदोलन

Tue, 19 May 2020 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Abay Chautala arrives at the strike of tomato grower farmers.
जूई सड़क मार्ग पर इनेलो विधायक अभय चौटाला को समस्याएं बताते टमाटर उत्पादक किसान। - फोटो : Bhiwani
तोशाम। इनेलो नेता एवं विधायक अभय चौटाला सोमवार को धरने पर बैठे टमाटर उत्पादक किसानों के बीच पहुंचे। अभय चौटाला ने किसानों को आश्वासन दिया कि इस मामले में सीएम से बात करेंगे। सीएम से संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो इनेलो किसानों के फैसले के साथ होगी। उन्होंने कहा कि इनेलो चौधरी देवीलाल की नीतियों की पार्टी है। अभय चौटाला ने कहा कि किसानों के साथ इंसाफ के लिए लॉकडाउन के बाद बड़ा आंदोलन भी करना पड़ेगा तो उससे हिचकिचाएंगे नहीं।
विज्ञापन

मालूम हो कि जूई सड़क मार्ग पर टमाटर उत्पादक किसान धरने पर बैठे हुए हैं। किसानों का कहना है कि बिक्री न होने पर टमाटर की खेती करने वाले किसानों को भारी घाटा हुआ है। किसानों की सरकार से राहत पैकेज की मांग है। किसान रमेश पंघाल, राजकुमार मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। इसी बीच सोमवार दोपहर बाद पूर्व प्रतिपक्ष नेता व विधायक अभय चौटाला धरने पर किसानों के बीच पहुंचे। अभय चौटाला ने किसानों की समस्या को सुना और भरोसा दिलाया कि इनेलो किसानों के हर फैसले के साथ होगी। अभय चौटाला ने कहा कि बीजेपी सरकार में किसान परेशान है। धान के किसान को दोनों हाथों से लूटा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसान के हजारों करोड़ रुपये किस खाते में डाल दिए आज तक सरकार बता नहीं पाई। इसके बाद बाजरे, नरमे कपास व गन्ने के किसान को लूटा। अभय चौटाला ने सरकार को चेताया कि समय रहते किसान की सुध ले। अभय चौटाला ने कहा कि सरकार ने जोर देकर कहा कि किसान सब्जी की खेती करें। आज किसानों ने सब्जी की खेती शुरू की तो हालात बदतर हो रहे हैं। सरकार को चाहिए था कि किसी जिम्मेदार व्यक्ति की ड्यूटी लगाकर किसानों की फसल का आंकलन करता और इनकी भरपाई की जाती। कम से कम इनके लागत मूल्य की भरपाई की जाती। टमाटर त्पादक किसान रमेश पंघाल व राजकुमार ने बताया कि टमाटर उत्पादन को लेकर वे अन्य किसानों को प्रेरित करते रहे आज मुंह दिखाने लायक नहीं हैं। सरकार राहत पैकेज की घोषणा करें। युवा कल्याण संगठन के संरक्षक कमल प्रधान ने भी धरने पर जाकर किसानों का समर्थन किया और सरकार से राहत पैकेज की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed