फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   aanganwadi kendra, man, attendence register

आंगनबाड़ी केंद्र में नशे की हालत में घुसकर की वर्कर्स से बदतमीजी, हाजिरी रजिस्टर फाड़कर फेंका

Fri, 19 Feb 2021 12:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
aanganwadi kendra, man, attendence register
भिवानी। शहर के ढाणी सरोगियान क्षेत्र की आंगनबाड़ी केंद्र में शराब के नशे में एक व्यक्ति घुस गया और अपने बेटे को टीके लगवाने को लेकर हंगामा किया। आरोपी ने वहां तैनात महिला वर्कर्स के साथ भी बदतमीजी की। सेंटर में बच्चों की हाजिरी का रजिस्टर भी ले भागा और उसे गली में ले जाकर फाड़ डाला। मामले की जानकारी पहले महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारियों को दी। जिसके बाद मामले की शिकायत सिटी पुलिस थाना में दी। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सिटी पुलिस को दी शिकायत में आंगनबाड़ी वर्कर मंजू व निर्मला ने बताया कि वे दोनों ढाणी सरोगियान आंगनबाड़ी केंद्र में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि हेल्पर कांता व हेल्पर कृष्णा सेंटर में मौजूद थी कि बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे भारत भूषण नामक एक व्यक्ति वहां आया। उसने शराब पी रखी थी। नशे की हालत में वह बोला कि उसके लड़के को टीका लगाओ। इस पर वहां मौजूद हेल्परों ने कहा कि टीके लगाने का काम एएनएम का है। लेकिन अभी वह यहां नहीं है। इस पर आरोपी ने उनके साथ बदतमीजी की और वहां सेंटर के अंदर रखा बच्चों का हाजिरी रजिस्टर उठाकर अपने साथ ले गया। जब उसके पीछे रजिस्टर लेने दौड़ी तो उन पर भी पत्थर फेंकने लगा। मामले की शिकायत सिटी पुलिस थाना में दी। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी भारत भूषण के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed