फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   A young man drowned in the tank of Dabur Water Works

Bhiwani News: डाबर जलघर के टैंक में डूबा युवक, दो को कर्मचारियों ने बचाया

Tue, 18 Jun 2024 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 18 Jun 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
A young man drowned in the tank of Dabur Water Works
भिवानी। तोशाम बाईपास स्थित डाबर कॉलोनी के टैंक में सोमवार दोपहर को एक युवक डूब गया। उसके दो भानजों को वहां मौजूद कर्मचारियों की सतर्कता की वजह से बचा लिया गया। करीब चार घंटे की तलाश के बाद टैंक से युवक का शव बरामद हुआ। अनाज मंडी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया, जिसका मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन

शहर के घंटाघर नागरिक अस्पताल के समीप फुटपाथ पर कपड़ों की स्टॉल लगाने वाला 30 वर्षीय राहुल अपने दो भानजों दिनेश व सुमित एवं भतीजे कर्ण के साथ सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे डाबर कॉलोनी स्थित जलघर के टैंक में नहाने गया था। नहाते समय राहुल और उसके दो भानजे गहरे पानी में डूबने लग। वहां मौजूद अन्य युवाओं व कर्मचारियों की मदद से दिनेश और सुमित को पानी से बाहर निकाल लिया गया, लेकिन राहुल पानी के अंदर डूब गया। इसे काफी देर तक तलाशा मगर नहीं मिला।
विज्ञापन

मामले की सूचना अनाज मंडी पुलिस चौकी में दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहुल की तलाश शुरू कराई। करीब चार घंटे बाद राहुल का शव पानी से बाहर निकाला गया। पुलिस मंगलवार सुबह नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराएगी। परिजनों ने बताया कि राहुल घंटाघर के समीप परिवार के साथ फुटपाथ पर कपड़ों की स्टॉल लगाता था। उसके दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed