फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   A spark from breaking a gas lighter set a junk shop on fire, injuring seven people.

Bhiwani News: गैस लाइटर तोड़ते समय निकली चिंगारी से कबाड़ की दुकान में लगी आग, सात लोग झुलसे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
A spark from breaking a gas lighter set a junk shop on fire, injuring seven people.
कबाड़ी की दुकान में अग लगने के बाद उठता धुआं।
भिवानी। शहर के सर्कुलर रोड बावड़ीगेट क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब दस बजे कबाड़ की एक दुकान में पॉकेट गैस लाइटर तोड़ते समय निकली चिंगारी से भीषण आग लग गई। इसकी चपेट में आकर लाइटर तोड़ने में जुटे पांच बच्चे और इन्हें बचाने के चक्कर में दो लोग झुलस गए। फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियों ने दो घंटे की मशक्कत से आग को बुझाया। घायलों को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गैस लाइटर में भरे जाने वाले ज्वलनशील तरल पदार्थ की वजह से आग फैली। इस घटना के संबंध में देर शाम तक पुलिस को शिकायत नहीं दी गई थी।
विज्ञापन

डीएसपी क्राइम अनूप सिंह ने बताया कि कबाड़ की दुकान में पांच कट्टों में सिगरेट जलाने वाले पॉकेट गैस लाइटर रखे थे। मैटल और प्लास्टिक को अलग-अलग करने के लिए इन्हें तोड़ा जा रहा था। इस काम में तीन किशोरियां और दो किशोर लगे थे। इसी दौरान लाइटर से निकली चिंगारी से आग फैल गई। देखते ही देखते आसमान में धुएं का गुबार छा गया और लपटें उठने लगीं। आग की चपेट में आने से कार्तिक (12), प्राची (13) सलोनी (18), पिल्लू (12), अंजली (19) झुलस गए। इन्हें बचाने के दौरान अनीता (35) और विक्की (40) भी झुलस गए। आसपास के लोगों ने घायलों को तत्काल नागरिक अस्पताल ले जाकर उपचार शुरू कराया। आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। चार दमकल वाहनों ने 8 फेरे लगाकर दोपहर करीब 12 बजे तक आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

छोटा गैस सिलिंडर फटा

कबाड़ की दुकान में चाय बनाने के लिए रखा एक छोटा गैस सिलिंडर भी आग की चपेट में आकर धमाके साथ फट गया। गनीमत रही कि समय रहते बच्चों व अन्य लोगों को बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
कबाड़ की दुकान में लगी आग से झुलसे लोगों को उपचार शुरू करवा दिया। सभी खतरे से बाहर है। आग को समय रहते बुझा दिया गया। इससे बड़ी जनहानि टल गई। - अनूप सिंह, डीएसपी क्राइम भिवानी
----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed