फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   A person going to Paluwas to buy buffalo dies of heart attack on the way.

Bhiwani News: भैंस खरीद करने पालुवास जा रहे व्यक्ति की बीच रास्ते में हार्ट अटैक से मौत

Sun, 11 Feb 2024 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 11 Feb 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
A person going to Paluwas to buy buffalo dies of heart attack on the way.
भिवानी। शहर के विद्या नगर से बाइक पर गांव पालुवास में एक महिला के साथ भैंस खरीद करने जा रहे बुजुर्ग व्यक्ति की बीच रास्ते में हार्ट अटैक से मौत गई। उसे अचानक ही खून की उल्टी आई और बेसुध हो गया। उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। औद्योगिक थाना पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

विद्या नगर निवासी ओमप्रकाश (72) अपने घर से बाइक पर पालुवास गांव में भैंस खरीद करने जा रहा था। उसने पड़ोस की एक महिला को भैंस का दूध चेक करने के लिए अपनी बाइक पर पीछे बैठाया था। अचानक ही बीच रास्ते में उसकी तबियत बिगड़ गई और उसने साइड में बाइक रोक दी। इसी दौरान उसे खून की उल्टी आई और वह नीचे जमीन पर गिर गया। उसे आसपास के लोग उठाकर नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। परिजनों के बयान दर्ज कर इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की गई। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed