{"_id":"67782e22597ea2ffd30963a0","slug":"a-person-died-due-to-vomiting-blood-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-128060-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: संदिग्ध हालत में खून की उल्टी आने से व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: संदिग्ध हालत में खून की उल्टी आने से व्यक्ति की मौत
Sat, 04 Jan 2025 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 04 Jan 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। गांव निमड़ीवाली में खेत में काम करते समय एक व्यक्ति की खून की उल्टी आने से संदिग्ध मौत हो गई। बेसुध हालत में परिजन उसे जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिक्तिसकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने शुक्रवार दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम करा इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है।
गांव निमड़ीवाली निवासी चंद्रभान (49) शुक्रवार सुबह खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान उसे अचानक खून की उल्टी आई और थोड़ी देर बाद वह बेसुध हो गया। परिजनों को जब इसकी जानकारी मिली तो वे उसे तत्काल जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के भाई प्रकाश ने बताया कि चंद्रभान दो बच्चों का पिता था और खेतीबाड़ी का काम करता था। सदर पुलिस थाना के एसआई वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के भाई के बयान दर्ज कर इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।