फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   A person committed suicide by jumping in front of Ajmer-Amritsar Express train

Bhiwani News: युवक का रास्ता रोककर किया चाकू से हमला

Tue, 06 May 2025 09:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 06 May 2025 09:51 PM IST
विज्ञापन
A person committed suicide by jumping in front of Ajmer-Amritsar Express train
भिवानी। हनुमान गेट क्षेत्र निवासी युवक पर रास्ता रोककर उस पर चाकू से हमला किए जाने का आरोप लगा है। पीड़ित युवक की बहन की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन



पुलिस को दी शिकायत में हनुमान गेट क्षेत्र निवासी सुनीता ने बताया कि उनके माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है। वे तीन बहनें और एक भाई 30 वर्षीय ललित है। सभी बहनें शादीशुदा हैं। जबकि उसका भाई ललित अविवाहित है। सोमवार रात करीब साढ़े 10 बजे उसका भाई ललित का रास्ता रोककर कुनाल उर्फ तुफान, कुनाल का बड़ा भाई व तीन-चार अन्य युवकों ने मारपीट की।
विज्ञापन




आरोपियों ने उसके भाई के पेट और सीने पर भी चाकू से कई वार किए। उसके भाई को आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। लहूलुहान हालत में उसके भाई को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल लाया गया। वहीं उसे चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया। शहर थाना पुलिस ने दो भाईयों व तीन-चार अन्य पर संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन












भिवानी। हनुमान गेट क्षेत्र निवासी युवक पर रास्ता रोककर उस पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक की बहन की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।









अजमेर-अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूद दी व्यक्ति ने जान



भिवानी। अजमेर-अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर एक व्यक्ति ने अपनी जान दे दी। घटना मंगलवार अल सुबह करीब तीन बजे जैन मुनी आश्रम हालुवास गेट रेलवे ट्रैक की है। राजकीय रेलवे पुलिस ने शव को मौके पर पहुंचकर कब्जे में लिया और जिला नागरिक अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम कराया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।




राजकीय रेलवे पुलिस चौकी के जांच अधिकारी एचसी विष्णु ने बताया कि मंगलवार सुबह फोन आया था कि अजमेर-अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर एक अज्ञात व्यक्ति ने अपनी जान दे दी। इसके बाद मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और उसकी पहचान कराने के लिए आसपास भी काफी पूछताछ की, लेकिन मृतक के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली। फिलहाल शव का जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव शनाख्त के लिए शवगृह में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed