फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   A new 33 KV power substation will be built in Bidola, power supply of eight villages will improve

Bhiwani News: बिडोला में बनेगा नया 33 केवी पावर सब स्टेशन, आठ गांवों की बेहतर होगी बिजली आपूर्ति

Thu, 20 Feb 2025 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 20 Feb 2025 10:20 PM IST
विज्ञापन
A new 33 KV power substation will be built in Bidola, power supply of eight villages will improve
भिवानी। तोशाम क्षेत्र के गांव बिडोला में सात करोड़ 34 लाख के बजट से 33 केवी नया पावर सब स्टेशन का निर्माण कराया जाएगा। सब स्टेशन के निर्माण से आठ गांवों की बिजली आपूर्ति बेहतर होगी। निगम ने सब स्टेशन निर्माण के लिए एजेंसी को वर्क ऑर्डर अलॉट कर दिया है। इसके बाद फाउंडेशन का काम भी एजेंसी ने शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

तोशाम क्षेत्र के गांव झांवरी स्थित 132 केवी पावर सब स्टेशन से 33 केवी नया सब स्टेशन बनेगा। इस सब स्टेशन से क्षेत्र के बिड़ोला, छप्पार बास, जोगीयां और रांगडान, सरल, बादलवाला, थिलोड़, भारीवास गांव लाभान्वित होंगे। सब स्टेशन से दो घरेलू और तीन टयूबवेल फीडर भी निकाले जाएंगे। जिनसे 2617 घरेलू और 930 टयूबवेल एवं 147 व्यवसायिक उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति मिलेगी।
विज्ञापन

इस सब स्टेशन के बनने से 132 केवी सब स्टेशन तोशाम, 33 केवी सब स्टेशन पिंजोखरा और पिटौदी को ओवरलोड से भी निजात मिल जाएगी। इससे बिजली लाइनों के फाल्ट कम होंगे और उपभोक्ताओं को भी निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिड़ोला गांव में 33 केवी नया पावर सब स्टेशन निर्माण का काम एजेंसी को अलॉट कर दिया है। जिसने काम शुरू किया है। ये सब स्टेशन जनवरी 2026 तक बनकर तैयार हो जाएगा। जिससे आसपास के आठ गांवों की बिजली आपूर्ति पहले से अधिक बेहतर होगी और अन्य पावर सब स्टेशनों को भी ओवरलोड से निजात मिलेगी।
-बिजेंद्र सिंह लांबा, सर्कल महाप्रबंधक, बिजली निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article