{"_id":"661c5ff71ef34c5371076be4","slug":"a-man-who-was-going-to-pick-up-his-brother-on-a-scooter-with-his-niece-died-in-a-road-accident-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-116045-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: भतीजी के साथ स्कूटी पर भाई को लेने जा रहे व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: भतीजी के साथ स्कूटी पर भाई को लेने जा रहे व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत
Mon, 15 Apr 2024 04:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 15 Apr 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
बाबूलाल। फाइल फोटो
भिवानी। भतीजी को पीछे स्कूटी पर बैठाकर अपने भाई को लेने जा रहे एक व्यक्ति की स्कूटी को तेज रफ्तार बंद बाॅडी कैंटर ने टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में स्कूटी चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सड़क हादसे के बाद भीड़ ने चालक को भी काबू कर लिया जो शराब के नशे में कैंटर चला रहा था। हादसा अग्रसैन चौक पर शनिवार रात साढ़े 10 बजे का है। रविवार को औद्योगिक पुलिस थाना ने शव का जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। वहीं इस संबंध में कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी।
औद्योगिक पुलिस थाना में दी शिकायत में फैंसी चौक क्षेत्र निवासी संजय ने बताया कि शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे उसका बड़ा भाई 47 वर्षीय बाबुलाल स्कूटी पर अपनी आठ साल की भतीजी सिमरन को पीछे बैठाकर रोहतक गेट पर उसे लेने के लिए आ रहा था। जब उसका भाई अग्रसैन चौक पर पहुंचा तो रोहतक की तरफ से बंद बॉडी कैंटर तेज रफ्तार से आया और उसके भाई की स्कूटी के पीछे टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में उसके भाई की मौत हो गई। जबकि सिमरन को चोटें आई। सड़क हादसे की सूचना औद्योगिक पुलिस थाना में दी गई।
वहीं औद्योगिक पुलिस थाना के जांच अधिकारी एएसआई कुलदीप ने बताया कि मृतक के भाई संजय के बयान दर्ज कर इस संंबंध में कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।