{"_id":"69e53213fa434bcf3b09ff8a","slug":"a-man-was-injured-in-a-knife-attack-during-a-drunken-brawl-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-149909-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: शराब के नशे में झगड़े के दौरान चाकू से किया हमला, एक व्यक्ति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: शराब के नशे में झगड़े के दौरान चाकू से किया हमला, एक व्यक्ति घायल
विज्ञापन
भिवानी। जाट धर्मशाला के नजदीक रविवार सुबह करीब दस बजे शराब के नशे में हुए झगड़े के दौरान एक व्यक्ति पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया गया। घायल को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सिटी थाना प्रभारी जरनैल सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि जाट धर्मशाला के पास एक व्यक्ति पर चाकू से हमला किया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घायल संतराम भिवानी का निवासी है। उसका किसी व्यक्ति के साथ शराब के नशे में विवाद हो गया था। आरोपी भी नशे में था और उसने चाकू से हमला कर दिया जिससे संतराम के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटें आई हैं। घटना के दौरान आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए और उन्होंने हस्तक्षेप कर पीड़ित को हमलावर से छुड़वाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।