{"_id":"68617c271f4aaee0d70bf63f","slug":"a-high-speed-car-collided-with-a-divider-in-front-of-the-rest-house-a-young-man-and-a-woman-got-injured-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-136182-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: रेस्ट हाउस के सामने तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, युवक-युवती घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: रेस्ट हाउस के सामने तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, युवक-युवती घायल
Sun, 29 Jun 2025 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 29 Jun 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
डिवाइडर से टकराई कार।
भिवानी। भिवानी-हांसी मुख्य मार्ग पर स्थित रेस्ट हाउस के सामने रविवार देर शाम करीब आठ बजे एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार एक युवक और एक युवती को चोटें आईं, जिन्हें राहगीरों की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। गनीमत रही कि हादसे के समय आसपास कोई अन्य वाहन नहीं था, जिससे बड़ा नुकसान टल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हांसी गेट की तरफ से आ रही काले रंग की कार रेस्ट हाउस के पास कट पर बने डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि आसपास मौजूद लोग आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे और कार की खिड़कियां खोलकर अंदर फंसे युवक और युवती को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त कार को सड़क किनारे हटवाया। लोगों का कहना है कि अगर उस समय सड़क पर कोई और वाहन होता, तो गंभीर हादसा हो सकता था।