फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   A dog tied outside the house was beaten to death with a stick, then dragged and mutilated the body.

Bhiwani News: घर के बाहर बंधे हुए कुत्ते को डंडे से पीट-पीट मार डाला, फिर घसीटते हुए किया शव खुर्दबुर्द

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
A dog tied outside the house was beaten to death with a stick, then dragged and mutilated the body.
कुत्ते को मारकर ​घिसकर लेके जाते आरोपी।
भिवानी। शहर के न्यू भारत नगर कॉलोनी में घर के बाहर बंधी पालतु कुत्ते को बाइक पर आए तीन लोगों ने पहले तो डंडों से बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला और फिर उसे पट्टे से पकड़कर गली से घसीटते हुए ले जाकर शव खुर्दबुर्द कर डाला। इसका वीडियो गो रक्षा दल सदस्यों ने सोशल मीडिया पर वायरल किया तो पीपल फॉर एनिमल्स की संस्थापक पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने कड़ा संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक को फोन किया। इसके बाद कुत्ता पालक महिला की शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन


औद्योगिक पुलिस थाना में दी शिकायत में न्यू भारत नगर कॉलोनी निवासी अनिता गुप्ता ने बताया कि उसके पास भूरे रंगा देसी नस्ल का कुत्ता पालतू था। गत 12 फरवरी की सुबह करीब दस बजे बाइक पर तीन से चार लोग आए और बाहर बेल से बंधे हुए कुत्ते को डंडों से पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने कुत्ते को न मारने की गुहार लगाई। लेकिन आरोपियों ने तब तक कुत्ते पर डंडे बरसाए तब तक उसने दम नहीं तोड़ दिया। इसके बाद बेल खोलकर कुत्ते के शव को गली के अंदर घसीटते हुए साथ ले गए और फिर उसे खुर्द बुर्द कर डाला।
विज्ञापन


-----------

गो रक्षा दल जिला अध्यक्ष संजय परमार के पास भी आया मेनका गांधी का फोन

गो रक्षा दल जिला अध्यक्ष संजय परमार ने बताया कि न्यू भारत नगर कॉलोनी में कुछ लोगों ने घर के बाहर बंधे हुए पालतू कुत्ते को डंडे से पीटकर बेरहमी से मार डाला। इसका वीडियो उनके पास आया था। इसे गो रक्षा दल सदस्यों ने पीपल फॉर एनिमल्स की संस्थापक पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के पास भेजा था। इसके बाद मेनका गांधी ने इस मामले में कड़ा संज्ञान लिया। संजय परमार के पास फोन कर मेनका गांधी ने पहले इसकी अपडेट ली और फिर पुलिस अधीक्षक को भी फोन कर कार्रवाई के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यू भारत नगर कॉलोनी निवासी महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें उसके पालतू कुत्ते को कुछ लोगों द्वारा पीट-पीट कर मार देने और शव को खुर्द बुर्द करने के आरोप लगाए थे। इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।

-एसआई वेद सिंह औद्योगिक पुलिस थाना।

0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed