फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   A clash broke out between a young man and a flying squad employee inside a roadways bus after he was found without a ticket

Bhiwani News: बिना टिकट मिलने पर रोडवेज बस के अंदर युवक की उड़नदस्ते के कर्मचारी से हुई झड़प

Wed, 18 Jun 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 18 Jun 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
A clash broke out between a young man and a flying squad employee inside a roadways bus after he was found without a ticket
भिवानी। तोशाम से भिवानी आ रही एक रोडवेज बस में मंगलवार सुबह गांव बापोड़ा के समीप बिना टिकट मिलने पर एक युवक की चेकिंग के दौरान उड़नदस्ता में तैनात कर्मचारी से झड़प हो गई। इस दौरान उड़नदस्ता कर्मचारी ने युवक को बस से जबरन नीचे उतार दिया और उसके साथ हाथापाई कर कपड़े भी फाड़ डाले।
विज्ञापन

करीब दस मिनट तक बिना टिकट मिले युवक के साथ रोडवेज कर्मचारी की झड़प होती रही। वहीं बस में सवार युवक की दादी उसे छोड़ देने की गुहार लगाती रही। विवाद मात्र दस रुपये की टिकट को लेकर हुआ। इस बीच यात्रियों से खचाखच भरी बस में एक मुसाफिर ने इसका वीडियो भी बना लिया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह साढ़े 11 बजे तोशाम से चलकर भिवानी आ रही एक रोडवेज बस में गांव बापोड़ा के समीप एक बुजुर्ग महिला अपने पोते के साथ रोडवेज बस में सवार हुई। इसके बाद बस थोड़ी दूर ही चली थी कि पहले से ही बस में सवार रोडवेज विभाग के उड़नदस्ते ने यात्रियों का टिकट चेक करना शुरू कर दिया। इसी दौरान एक युवक बिना टिकट मिला तो उस युवक से कर्मचारी जुर्माना वसूलने लगे इस दौरान युवक से कहासुनी हो गई। उड़नदस्ता में शामिल एक कर्मचारी ने युवक का गिरेबान पकड़कर उसे जबरन बस से नीचे उतार दिया और फिर उसकी पेंट पकड़कर उसे खिंचने लगे तो उसके कपड़े भी फट गए। वहीं युवक का कहना था कि वह टिकट लेता इससे पहले ही बस में चेकिंग शुरू हो गई। विवाद बढ़ता देख उड़नदस्ता के कर्मचारियों ने बस को रवाना कर दिया और बिना टिकट मिले युवक को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



हरियाणा राज्य परिवहन विभाग लोगों को बेहतर परिवहन सेवा के लिए प्रयासरत है, इसमें आम जनता का सहयोग भी अपेक्षित है। युवक बिना टिकट रोडवेज बस में सवार था और दुर्व्यवहार कर रहा था। इसलिए उसे नीचे उतार बस को रवाना किया गया, ताकि अन्य यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न झेलनी पड़े।
-दीपक कुंडू, महाप्रबंधक, भिवानी डिपो हरियाणा राज्य परिवहन विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed