फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   ऑटो मार्केट में पुराने टायर दुकान में लगी आग, इंडस्ट्रीज एरिया में आग से खोखा जलकर राख

ऑटो मार्केट में पुराने टायर दुकान में लगी आग, इंडस्ट्रीज एरिया में आग से खोखा जलकर राख

Fri, 25 May 2018 01:20 AM IST
Updated Fri, 25 May 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
ऑटो मार्केट में पुराने टायर दुकान में लगी आग, इंडस्ट्रीज एरिया में आग से खोखा जलकर राख
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी।
ऑटो मार्केट में एक पुराने टायर की दुकान में देर रात अज्ञात ने आग लगा दी। आग लगाने वाला सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ, मगर चेहरा साफ नहीं होने के कारण पहचान नहीं हो सकी। इंडस्ट्रीज एरिया में सेवानिवृत्त फौजी का चाय का खोखा जलकर राख हो गया। दोनों जगह आग से हजारों का सामान जलकर राख हो गया।
ऑटो मार्केट की दुकान नंबर 19 पुराने टायरों की दुकान में देर रात करीब ढाई बजे किसी ने आग लगा दी। आग लगाने वाला पड़ोस की एक अन्य दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ। फुटेज में आरोपी आग लगाते हुए नजर आ रहा है। मगर रात का समय होने और दूर का दृश्य होने के कारण आरोपी की पहचान नहीं हो पाई। दुकानदार सुनील ने बताया कि वह रात को दुकान बंद करके गया था। देर रात किसी ने फोन पर उसे आग लगने की सूचना दी। आग लगने की सूचना के बाद वह दुकान पर पहुंचा। दमकल विभाग की गाड़ी भी आई और टायरों में लगी आग को बुझाया गया। आग से उसे करीब 15 हजार का नुकसान हुआ। आग लगाई गई है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में आग लगाता एक युवक दिखाई दे रहा है। आग लगाने की शिकायत अनाज मंडी चौकी में दी गई है।
विज्ञापन

फोटो 14
----
सेवानिवृत्त फौजी का चाय का खोखा जला
भिवानी।
इंडस्ट्रीज एरिया में सेवानिवृत्त फौजी का चाय का खोखा संदिग्ध परिस्थितियों में जल गया। खोखे पर न बिजली का कनेक्शन है और न ही आसपास कोई बिजली की तार। ऐसे में शार्ट सर्किट की संभावना नहीं। इससे कयास लगाए जा रहे है कि शरारती तत्वों ने आग लगाई है। मगर सेवानिवृत्त फौजी का कहना है कि उसकी किसी के साथ दुश्मनी नहीं और ना ही उन्हें किसी पर शक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेवानिवृत्त फौजी ताराचंद ने बताया कि वह वर्षों से यहां चाय का खोखा चला रहा है। बुधवार रात को खोखा बंद करके गया था। सुबह साढ़े चार बजे आया तो खोखा जलकर राख मिला। खोखे में चाय बनाने का सामान, बिस्कुट, भुजिया आदि सामान था। आग से करीब 30-35 हजार का नुकसान हुआ। उसे किसी पर शक नहीं है। मगर बिजली कनेक्शन नहीं होने के कारण शॉर्टसर्किट की संभावना भी नहीं। आग की सूचना सब्जीमंडी पुलिस चौकी को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed