फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   उपायुक्त ने किया कंप्यूटर शाखा का शुभारंभ

उपायुक्त ने किया कंप्यूटर शाखा का शुभारंभ

Fri, 24 Nov 2017 12:14 AM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
उपायुक्त ने किया कंप्यूटर शाखा का शुभारंभ
उपायुक्त ने किया कंप्यूटर शाखा का शुभारंभ
विज्ञापन

भिवानी। उपायुक्त अंशज सिंह ने वीरवार को जिला निर्वाचन कार्यालय की कंप्यूटर शाखा का शुभारंभ किया। उन्होंने इस दौरान चुनाव कार्यालय का निरीक्षण किया और जरूरी निर्देश दिए। उपायुक्त ने निर्वाचन कार्यालय में वीवीपैट ईवीएम मशीनों के स्टोर का भी निरीक्षण किया।
इस मौके पर उपायुक्त ने चुनाव कार्यालय के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ करें। नए वोट बनाने, काटने व अन्य किसी प्रकार की त्रुटि को दुरुस्त करने का कार्य सावधानी से करें। उन्होंने निर्देश दिए कि पुनरीक्षण कार्य के दौरान लोगों को प्रचार-प्रसार के माध्यम से जानकारी दी जाए ताकि कोई भी व्यक्ति वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि विशेषकर स्कूल कॉलजों के पात्र बच्चों के पहचान पत्र जरूर बनाएं। जिला निर्वाचन तहसीलदार सिवाच ने बताया कि कम्प्यूटर शाखा से उनका कार्य पहले से और अधिक आसानी से किया जा सकेगा। इस मौके पर नगराधीश महेश कुमार, चुनाव कार्यालय से कानूनगो सतीश कुमार, सतपाल सिंह, अनिल व शंकर सहित सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

सभी पात्र युवाओं को बनाएं मतदाता : उत्तम सिंह
लोहारू। एसडीएम उत्तम सिंह ने कहा कि केंद्रीय निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 1 जनवरी 2018 को 18 वर्ष आयु पूरी करने वाले एक भी युवा मतदाता सूची से वंचित नहीं रहने चाहिए। सभी पात्र युवाओं का वोट बनना चाहिए। इस कार्य को 29 नवंबर तक पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लघु सचिवालय परिसर में वीरवार सुपरवाइजर व बीएलओ की बैठक में एसडीएम ने कहा कि 1 जनवरी 2018 को अर्हता तिथि मानकर मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण किया जा रहा है। बीएलओ इस कार्य को ईमानदारी से पूरा करें ताकि पात्र युवाओं के वोट बनाए जा सके। उन्होंने कहा कि नए वोट बनाने के लिए फार्म नंबर 6, वोट कटवाने के लिए फार्म 7 तथा शुद्धिकरण के लिए फार्म 8 भरे जाएं। एसडीएम ने कहा कि बहल की मतदाता सूची को बूथ नंबर 114 से 130 तक अनुभाग अनुसार पूरा कर दुरुस्त किया जाए। इस मौके पर चुनाव कानूनगो सतीश शर्मा, रविंद्र डीपी, सुपरवाईजर कैलाश चंद सहित अनेक बीएलओ मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed