फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   6817 applications for 836 seats in ITI, first merit list will be released on July 3

Bhiwani News: आईटीआई की 836 सीटों पर 6817 आवेदन, तीन जुलाई को जारी होगी पहली मेरिट सूची

Sun, 29 Jun 2025 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 29 Jun 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
6817 applications for 836 seats in ITI, first merit list will be released on July 3
शहर की राजकीय आईटीआई का मुख्य द्वार।
भिवानी। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब तीन जुलाई को पहली मेरिट सूची जारी की जाएगी, जिसके बाद काउंसलिंग और दाखिला प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। जिले की कुल 836 सीटों पर विभिन्न ट्रेडों के लिए कुल 6817 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन

राजकीय आईटीआई भिवानी के दाखिला नोडल अधिकारी वेद प्रकाश ने बताया कि इलेक्ट्रिशियन ट्रेड सबसे अधिक पसंदीदा रहा, जिसमें 1607 आवेदन आए हैं, जबकि वुड वर्क टेक्नीशियन ड्यूल ट्रेड में सबसे कम सात आवेदन दर्ज किए गए हैं। विभाग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार पहली मेरिट सूची में चयनित अभ्यर्थियों को 8 जुलाई तक दस्तावेजों की जांच करवाकर फीस जमा करनी होगी।
विज्ञापन

इसके बाद 9 जुलाई को खाली सीटों का विवरण सार्वजनिक किया जाएगा और आवेदकों को 9 व 10 जुलाई को आवेदन में संशोधन करने का अवसर मिलेगा। दूसरी मेरिट सूची 11 जुलाई को जारी होगी, जिसके आधार पर 15 जुलाई तक दाखिला प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी। तीसरी व अंतिम मेरिट सूची 22 जुलाई को जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेडवार आवेदन की स्थिति
ट्रेड
आवेदन
इलेक्ट्रिशियन
1607
कंप्यूटर ऑपरेटर
930
वायरमैन
480
इलैक्ट्रोनिक्स मैकेनिक
368
मैकेनिक मोटर व्हीकल
339
एयर कंडीशनर टेक्नीशियन
322
पलंबर
306
फीटर
296
वेल्डर
295
ट्रैक्टर मैकेनिक
245
ड्राफ्ट मैन
238
मैचिनिस्ट
230
स्टेनोग्राफर (हिंदी)
197
स्टेनोग्राफर (अंग्रेजी)
189
टरनर
152
इलेक्ट्रिशियन ड्यूल एच
148
5जी नेटवर्क टेक्नीशियन 87
पावर इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम तकनीशियन
72
पेंटर जनरल
69
ड्रेस मेकिंग
64
लिथो ऑफसेट मशीन माइंडर 49
सीट मेटल वर्कर
45
वुड वर्क टेक्नीशियन
43
फाउंड्री मैन
39
वुड वर्क टेक्नीशियन ड्यूल
7
कुल आवेदन
6817


आईटीआई में दाखिलों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। तीन जुलाई को आईटीआई में पहली मेरिट सूची लगाई जाएगी। पहली मेरिट सूची में नाम आने वाले विद्यार्थी आठ जुलाई तक फीस भरकर दाखिला ले सकते हैं।
— वेद प्रकाश, दाखिला नोडल अधिकारी, राजकीय आईटीआई, भिवानी.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed