{"_id":"676d87b704d2661efb0e9d3c","slug":"60-children-took-part-in-two-day-karate-training-camp-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-127651-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: दो दिवसीय कराटे प्रशिक्षण शिविर में 60 बच्चों ने लिया हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: दो दिवसीय कराटे प्रशिक्षण शिविर में 60 बच्चों ने लिया हिस्सा
Thu, 26 Dec 2024 10:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 26 Dec 2024 10:13 PM IST
विज्ञापन
राजपूत धर्मशाला में आयोजित दो दिवसीय कराटे प्रशिक्षण कैंप में मौजूद खिलाड़ी।
भिवानी। राजपूत धर्मशाला में जिला कराटे संघ के तत्वावधान में चल रहे दो दिवसीय कराटे प्रशिक्षण शिविर का वीरवार को समापन हुआ। इस अवसर पर संघ के चेयरमैन कंवर लाल सिंह तंवर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
शिविर संचालक और भिवानी के मुख्य कराटे कोच डॉ. प्रवीण गहलोत ने बताया कि इस शिविर में भिवानी, सिरसा व आसपास गांव के लगभग 60 बच्चों ने भाग लिया था। इनमें यशस्वी, अर्जुन, अवनी, विवियन, परिका, परगण्या, रिशु, रेयांश, अरिजीत, कर्तव्य, परमांश और वंस ने प्रतिभा प्रदर्शन के आधार पर येलो बेल्ट प्राप्त की। वहीं मन्नत, अनन्या, सुशांत, गौरव और अमन ने ब्राउन बेल्ट प्राप्त की। साथ ही लैविश, सुमित, धीरज और नीलेश ने शिविर में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर ब्लैक बेल्ट प्राप्त किए। शिविर में कराटे की बारीकियां सिखाने के लिए जिला कराटे डू संघ द्वारा सिरसा से कोच अंग्रेज सिंह को बुलाया गया। इस अवसर पर सुशील कुमार, अंजली, सुखविंदर कौर, नसीब, राम, पंकज उपस्थित थे।