फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   सेमिनार में सरकार पर बरसे कर्मचारी नेता, 26 को होगी मास केजुवल लीव

सेमिनार में सरकार पर बरसे कर्मचारी नेता, 26 को होगी मास केजुवल लीव

Thu, 25 Oct 2018 01:14 AM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
सेमिनार में सरकार पर बरसे कर्मचारी नेता, 26 को होगी मास केजुवल लीव
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन हरियाणा प्राथमिक शिक्षक संघ, हरियाणा कर्मचारी संयुक्त मंच जिला भिवानी के तत्वावधान में हरियाणा रोडवेज का निजीकरण एवं हड़ताल पर जाट धर्मशाला में एक सेमिनार किया गया जिसकी अध्यक्षता सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान यादविरेंद्र शर्मा, हसला के जिला प्रधान अतर सिंह श्योराण, प्राथमिक शिक्षक संघ के भूपेंद्र चाहर और संयुक्त कर्मचारी मंच के जयकिशन ने संयुक्त रूप से की।
मंच संचालन करते हुए सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव सुखदर्शन सरोहा ने कहा कि सरकार तानाशाही पर उतर आई है। सरकार कर्मचारियों पर अंग्रेजों वाले काले कानून, एस्मा उपयोग, कर्मचारियों की गिरफ्तारी, निलंबन व नौकरी से बर्खास्तगी जैसे कदम उठाने पर हड़ताल को लगातार बढ़ाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कर्मचारियों नेताओं ने कहा कि सरकार 14 हजार नई बसें विभाग में लाए। इससे 84 हजार नौजवानों को सरकारी रोजगार मिलेगा। सभी गांवों तक सरकारी बसें जा सकेंगी। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर 25 अक्तूबर से क्रमिक अनशन शुरू हो रहे हैं। इसी दिन पूरे प्रदेश में उपायुक्त कार्यालयों पर प्रदर्शन किए जाएंगे और 26 अक्तूबर सभी विभागों के कर्मचारी एक दिन की मास केजुअल लीव पर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मेलन में बलवान सिंह जिला पार्षद, ईश्वर मान नगर पार्षद, कुलदीप सिंह जिला ब्लॉक समिति सदस्य, विजय कुमार पार्षद, विजय सांडिल्य पूर्व पार्षद, प्रदीप पूर्व पार्षद, राजेश पूर्व सरपंच झरवाई, वासुदेव शर्मा पूर्व स्पीकर, कुसुम शर्मा अधिवक्ता, संतोष देशवाल, शेर सिंह किसान सभा, सुरेश शर्मा सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ, जय प्रकाश, ओमप्रकाश, रवि खन्ना पंजाबी वैलफेयर सभा, महेंद्र सिह बड़ाला, सज्जन कुमार सिंगला सेवानिवृत्त कार्यकारी अभियंता, चंद्रभान, रामफल देशवाल, सुखदेव सिंह, छाजूराम, मीर निसंह, रामचंद्र पंच मित्ताथल, श्रदानंद शर्मा, लाला सैनी, ईश्वर ने अपना समर्थन दिया।
हरियाणा कर्मचारी महासंघ नहीं हटेगा पीछे : जयप्रकाश
कैरू। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी की हड़ताल के चलते अब हरियाणा कर्मचारी महासंघ भी तीन दिनों से लगातार हड़ताल कर रोष प्रकट कर रहा है। कैरू खंड प्रधान जयप्रकास बुड़ानियां ने बताया कि हरियाणा महासंघ के आह्वान पर बिजली बोर्ड के सर्कल दफ्तर में सभी कर्मचारियों ने एकत्रित हुए और रोष प्रदर्शन किया। िबजली विभाग के कर्मियों की हड़ताल के कारण गांवों में बिजली भी समय पर उपलब्ध नहीं हो रही है। इस मौके पर जिला प्रधान सूरजमल्ल लेघां, राजल, मंजीत, मनोज, संजय, टिटू, रविंद्र आदि मौजूद रहे।

-----------
मनरेगा कामगार यूनियन ने किया समर्थन
भिवानी। रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन करते हुए मनरेगा कामगार यूनियन के मजदूर नेता हनीफ खान बहल ने कहा कि सरकार ने 720 प्राइवेट बसों को परमिट देकर जनता की भावनाओं के साथ विश्वास घात किया है। आम जनता को समय पर, यातायात की सुविधा उपलब्ध करवाने वाले हरियाणा रोडवेज विभाग को प्रदेश सरकार प्राइवेट कंपनियों के हाथों में बेचना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed