फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   गागड़वासी के कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने प्रिंसिपल पर आरोप लगाए तो ग्रामीणों ने स्कूल गेट पर ताला बंद कर जताया

गागड़वासी के कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने प्रिंसिपल पर आरोप लगाए तो ग्रामीणों ने स्कूल गेट पर ताला बंद कर जताया

Tue, 29 May 2018 01:24 AM IST
Updated Tue, 29 May 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
गागड़वासी के कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने प्रिंसिपल पर आरोप लगाए तो ग्रामीणों ने स्कूल गेट पर ताला बंद कर जताया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी।
पूर्व शिक्षा मंत्री बहादुर सिंह के गांव गागड़वास के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्रिंसिपल द्वारा अश्लील इशारे करने का मामला प्रकाश में आया है। अश्लील इशारे एक महिला शिक्षक की ओर किए गए। छात्राओं के इन आरोपों के बाद स्कूल में ग्रामीणों ने खूब हंगामा किया। ग्रामीणों ने स्कूल के मुख्य गेट पर ताला जड़कर रोष जताया और प्रिंसिपल को हटाने की मांग की। हंगामा बढ़ा तो लोहारू थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसएचओ और खंड शिक्षा अधिकारी ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया मगर ग्रामीण जिला शिक्षा अधिकारी को मौके पर बुलाने और प्रिंसिपल को यहां से हटाने की मांग पर अड़े रहे। बाद में जिला शिक्षा अधिकारी मौके पर पहुंचे और जल्द उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। दोपहर करीब ढाई बजे लोग शांत हुए और घर लौटे।
मामला सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे का है। गागड़वास गांव के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप लगाए। छात्राओं के आरोपों के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सुबह स्कूल के समय मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। स्कूली छात्राएं, उनके अभिभावक व अन्य ग्रामीण स्कूल के गेट पर ही धरना देकर बैठ गए और स्कूल प्रिंसिपल को हटाने की मांग की। हंगामा बढ़ा तो सूचना पर एसएचओ लोहारू अजीत सिंह और खंड शिक्षा अधिकारी शक्तिपाल आर्य मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया मगर ग्रामीण प्रिंसिपल को हटाने, मामले की पूरी जांच किए जाने और जिला शिक्षा अधिकारी को मौके पर बुलाने की बात पर अड़े रहे। दोपहर करीब 12 बजे जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश शर्मा ग्रामीणों के बीच पहुंचे और उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। दोपहर करीब सवा एक बजे ग्रामीण स्कूल का ताला खोलने को तैयार हुए। इसके बाद स्कूल में जिला शिक्षा अधिकारी और गांव के लोगों की बैठक हुई। बैठक दोपहर करीब ढाई बजे तक चली। बैठक के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने उक्त प्रिंसिपल के बारे में उच्च अधिकारियों को लिखने और किसी अन्य स्कूल में भेजने का आश्वासन दिया। जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए और घर लौटे। ग्रामीणों ने बताया कि छात्राओं ने उन्हें आकर बताया है कि प्रिंसिपल एक महिला शिक्षिका की ओर अश्लील इशारे करता है। आरोप है कि प्राचार्य समय पर स्कूल नहीं आते और ना ही अपने पीरियड नियमित लेते हैं।
विज्ञापन

आरोपी प्राचार्य का कहना है कि उन पर लगाए गए आरोप गलत है। वह अपना कार्य सहीं नियत और इमानदारी से कर रहे है। यह मामला राजनीति से प्रेरित है। इमानदारी और अनुशासन से कार्य करने के कारण ही इस वर्ष इस स्कूल का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन:::
छात्राओं ने प्रिंसिपल पर एक शिक्षक की ओर अश्लील इशारे करने के आरोप लगाए है। महिला शिक्षिका की ओर से कोई शिकायत नहीं आई है। फिलहाल मामले में 294,509 के तहत प्रिंसिपल अनिल कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच के लिए महिला थाना भिवानी की एएसआई बबीता को नियुक्त किया गया है।
अजीत सिंह एसएचओ, लोहारू थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed