{"_id":"5b07169e4f1c1bf46e8b4777","slug":"51527191198-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहल में खुला इग्रू का सेंटर, नहीं जाना पड़ेगा दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहल में खुला इग्रू का सेंटर, नहीं जाना पड़ेगा दूर
Updated Fri, 25 May 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहल।
दूरस्थ शिक्षा से शिक्षा हासिल करने वाले बहल क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी है। अब उनको दूरस्थ शिक्षा हासिल करने के लिए दूर दराज वाले केन्द्र में नहीं जाना पड़ेगा। क्योंकि अब बहल कस्बे के जीडीसी मेमोरियल कॉलेज में भिवानी जिले का इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) का अध्ययन केन्द्र बनाया गया है। केन्द्र बनाए जाने से बहल से लगते ग्रामीण क्षेत्र के नियमित शिक्षा हासिल नहीं कर सकने वाले विद्यार्थियों को शिक्षित होने का अवसर मिल सकेगा।
अब से पहले जो विद्यार्थी किसी वजह से दसवीं, बारहवीं या उच्च शिक्षा नियमित नहीं कर पाते थे तो उनको अध्ययन केन्द्र के लिए कस्बे से दूर किसी शहर में जाना पड़ता था। इस वजह से अनेक लोग शिक्षा बढ़ाने की चाहत होते हुए भी आगे नहीं पढ़ पाते थे। खासकर, ग्रामीण क्षेत्र की लड़कियों को उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए गांव से दूर शहर में अध्ययन केन्द्र में शिक्षा हासिल करना कई कारणों से संभव नहीं होता था। लेकिन, अब केन्द्र की शुरूआत कस्बे में किए जाने से बहल के अलावा क्षेत्र के 50 से ज्यादा गांवों के लोगों को सीधा फायदा मिल सकेगा।
बीपीपी पाठ्यक्रम से ले सकेंगे डिग्री
महाविद्यालय में केन्द्र शुरू होने से जो विद्यार्थी बीए, बीकॉम के अलावा दसवीं व बारहवीं कक्षा पास नहीं कर सके और बीए करने के इच्छुक है वो बीपीपी (बैचलर प्रिपेटरी प्रोग्राम) से अपनी ग्रेजुएट बनने की तमन्ना पूरी कर सकते है। 18 वर्ष की उम्र को पार कर चुके विद्यार्थी इस केन्द्र से अपनी डिग्री को पूरा कर सकेंगे। बहल के अलावा पड़ोसी रा’य राजस्थान के विद्यार्थियों को भी इस केन्द्र की शुरूआत से फायदा मिल सकेगा।
विज्ञापन
हिसार के बाद क्षेत्र का दूसरा अध्ययन केन्द्र होगा जीडीसी में
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एसके मिश्रा ने बताया कि केन्द्र की शुरूआत इसी वर्ष से शुरू हो रही है। केन्द्र का विधिवत शुभारंभ जुलाई में किया जाएगा। महाविद्यालय के उप-प्राचार्य डॉ. प्रवीण गौड़ को केन्द्र का संयोजक बनाया गया है। उन्होंने बताया कि अध्ययन केन्द्र का नंबर 1079 दिया गया है तथा यह प्रदेश के क्षेत्रीय कार्यालय करनाल के अधीन रहेगा। यह केन्द्र हिसार के बाद क्षेत्र का दूसरा अध्ययन केन्द्र होगा।
वर्जन
बहल के जीडीसी मेमोरियल कॉलेज में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) का अध्ययन केन्द्र बनाया गया है। केन्द्र बनाए जाने से बहल से लगते ग्रामीण क्षेत्र के नियमित शिक्षा हासिल नहीं कर सकने वाले विद्यार्थियों को शिक्षित होने का सुनहरा अवसर मिल सकेगा
डॉ. एसके मिश्रा, प्राचार्य, जीडीसी कॉलेज, बहल।