फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   462 new corona cases

कोरोना अलर्ट : तीन युवकों, चार महिलाओं समेत आठ ने तोड़ा दम, 462 नए केस आए सामने

Sat, 15 May 2021 12:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
462 new corona cases
कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार घातक होता जा रहा है। शुक्रवार केेे तीन युवकों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। जबकि 462 नए संक्रमित मिले। इस तरह अब जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 17123 तक पहुंच गया है। इनमें एक्टिव केस 2653 है। राहत की बात ये है कि 1323 संक्रमित ठीक भी हुए। अब तक जिले में 14082 संक्रमित ठीक हो चुके है। शुक्रवार को 1400 सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए। 2273 की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार गंभीर हो रहा है। मगर ज्यादा चिंता का विषय है कि बुजुर्गों के बाद 45 वर्ष तक के युवा, महिलाएं इसका ज्यादा शिकार हो रहे है। शुक्रवार को आई मृतकों की रिपोर्ट में भी तीन युवक है और चार महिलाएं। पिछले 14 दिनों में ही 175 संक्रमित अपनी जान गवा चुके है और 7108 नए संक्रमित सामने आए है। यह आंकड़ा मई माह के 14 दिनों का है। ऐसे मे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कोरोना वायरस का संक्रमण किस कद्र घातक साबित हो रहा है।
विज्ञापन

इन्होंने तोड़ा दम
- बैंक कॉलोनी के व्यक्ति ने तोड़ा दम : कोरोना वायरस के संक्रमण से बैंक कॉलोनी वासी 51 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति ने 13 मई को दम तोड़ा।
- आजाद नगर की महिला ने तोड़ा दम : आजादनगर की 66 वर्षीय कोरोना संक्रमित महिला ने भी दम तोड़ा दिया। महिला की एक मई को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दाखिल करवाया गया था। पांच को महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बड़ेसरा की महिला ने तोड़ा दम: बड़ेसरा गांव की 45 वर्षीय महिला की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। महिला हिसार के एक नििजिअस्पताल में दाखिल थी। महिला का छह मई को सैंपल लिया गया था, आठ को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 13 मई को महिला ने दम तोड़ दिया।
- तोशाम की महिला ने तोड़ा दम: तोशाम वासी महिला ने तोशाम अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। बड़ेसरा की करीब 50 वर्षीय महिला की सामान्य अस्पताल में 14 मई को मौत हो गई।
- 40 वर्षीय युवक ने तोड़ा दम: न्यू भारत नगर वासी 40 वर्षीय युवक भी कोरोना से जिंदगी की जंग हार गया। युवक को 12 मई को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। 14 मई को उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।
- देवसर के 33 वर्षीय युवक ने तोड़ा दम: देवसर गांव का 33 वर्षीय युवक भी कोरोना संक्रमण के चलते दम तोड़ गया। युवक की 10 मई को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। 14 मई को उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।

- 45 वर्षीय व्यक्ति ने तोड़ा दम : नाथुवास गांव के 45 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना संक्रमण से दम तोड़ गया। व्यक्ति ने सामान्य अस्पताल 13 मई को दम तोड़ा।
मृतकों का आंकड़ा बढ़ना चिंता का विषय है। हमारा प्रयास है कि सभी मरीजों को बेहतर इलाज दिया जाए। हमारे यहां बहुत ज्यादा गंभीर हालत में मरीज आ रहे है। आज जरूरी है कि लोग तबीयत खराब होने पर तुरंत कोरोना टेस्ट करवाए और इलाज लें। इलाज में लापरवाही ज्यादा महंगी साबित हो रही है। इसके अलावा लोग कोविड-19 सुरक्षा नियमों का पालन करें। -डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed