फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   428 buses will depart for the CET candidates across five districts.

Bhiwani News: सीईटी अभ्यार्थियों को लेकर पांच जिलों में रवाना होंगी 428 बसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
428 buses will depart for the CET candidates across five districts.
​भिवानी बस अड्डे पर खड़ी बसें। 
भिवानी। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 26 और 27 जुलाई को आयोजित की जाने वाली सीईटी (सामान्य पात्रता परीक्षा) के लिए रोडवेज विभाग ने अपनी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। भिवानी डिपो से पहली शिफ्ट में पांच जिलों रोहतक, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, हिसार और सोनीपत के लिए कुल 428 बसें रवाना होंगी। इनमें से 121 बसें रोडवेज की होंगी जबकि 307 बसें प्राइवेट स्कूलों और सहकारी समितियों से जुटाई गई हैं।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए सबसे अधिक अभ्यर्थी भिवानी से रोहतक जिले में भेजे जाएंगे जिनकी संख्या प्रति शिफ्ट 16 हजार से अधिक है। दूसरे नंबर पर महेंद्रगढ़ जिला रहेगा, जहां 7 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी जाएंगे। वहीं हिसार, सोनीपत और चरखी दादरी में भी बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों का आवागमन रहेगा।
विज्ञापन

इसी के साथ, सबसे अधिक परीक्षार्थी लगभग 14 हजार हिसार से भिवानी में परीक्षा देने आएंगे। इसके लिए भिवानी जिले में 36 लोकेशन पर 50 से अधिक परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। रोडवेज विभाग ने सभी तैयारियों को मुख्य सचिव के साथ हुई बैठक में अंतिम रूप दे दिया है। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त बसें भी लगाई जाएंगी। महिला अभ्यर्थी के साथ एक परिजन को मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी। पहली शिफ्ट के लिए बसें सुबह 5:30 बजे रवाना होंगी। विभाग ने परीक्षार्थियों से समय पर बस स्टैंड पर पहुंचने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले के लोकल सेंटरों के लिए दो दिन शटल सेवा
भिवानी जिले के 36 लोकेशन पर स्थित परीक्षा केंद्रों पर आने-जाने के लिए परीक्षार्थियों को दोनों दिन चारों शिफ्टों में शटल सेवा दी जाएगी। इससे स्थानीय स्तर पर छात्रों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी। वहीं जिन अभ्यर्थियों ने अन्य जिलों के लिए बसों की ऑनलाइन बुकिंग नहीं करवाई है, उनके लिए 25 जुलाई को बस स्टैंड पर स्पेशल काउंटर लगाए जाएंगे ताकि वे ऑन-द-स्पॉट टिकट बुक कर सकें।

हर बस पर होगा परीक्षा केंद्र का पता चस्पा
परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए हर बस पर उस स्कूल सेंटर का नाम और पता चस्पा किया जाएगा जहां उस बस के छात्र परीक्षा देने जा रहे होंगे। रोडवेज स्टाफ की तैनाती बस स्टैंड पर रहेगी, जो बाहर से आए अभ्यर्थियों को शटल बसों तक पहुंचाने में सहायता करेंगे। स्कूलों तक बस पहुंचाने के लिए बाकायदा रूट प्लान तैयार किया गया है। सात रूटों पर बसों का संचालन होगा और रूटवार ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए जाएंगे। शटल सेवा के तहत कुल 125 बसें चलाई जाएंगी, जिनमें से 22 रोडवेज की होंगी।


वर्जन
सीईटी के लिए रोडवेज द्वारा अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। भिवानी डिपो से पांच जिलों में 428 बसें पहली शिफ्ट के लिए रवाना होंगी। वहीं जिले के लोकल परीक्षा केंद्रों के लिए दो दिन शटल बस सेवा मुहैया रहेगी। अभ्यर्थियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
- दीपक कुंडू, जीएम, भिवानी डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed