फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   शीतलहर की चपेट में रहे लोग, दिनभर छाए रहे बादल, शाम को हुई बूंदाबांदी

शीतलहर की चपेट में रहे लोग, दिनभर छाए रहे बादल, शाम को हुई बूंदाबांदी

Fri, 01 Feb 2019 01:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
शीतलहर की चपेट में रहे लोग, दिनभर छाए रहे बादल, शाम को हुई बूंदाबांदी
दिनभर छाए रहे बादल, चली शीतलहर, शाम को बूंदाबांदी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी/बहल। दो दिन से चल रही ठंडी हवाओं के बाद वीरवार को एकाएक मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से लेकर शाम तक आसमान में बादल छाए रहे। शाम के समय हल्की बूंदाबांदी रही। दिनभर शीतलहर के कारण लोग परेशान रहे और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान छह डिग्री रहा तो अधिकतम तापमान भी 18 डिग्री दर्ज किया गया। कृषि विशेषज्ञ मौसम के बदलाव को फसलों के लिए संजीवनी मान रहे हैं।
पिछले दो दिन से सर्द हवाओं से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा था। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार वीरवार को फिर मौसम में बदलाव देखा गया। सुबह से ही बादलों का जमघट नजर आया जो दिनभर रहा। इसके अलावा दिन में कहीं कम तो कहीं ज्यादा हल्की बूंदाबांदी भी होती रही। मौसम के बदलाव से दिन का तापमान तीन से चार डिग्री व रात का तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक जा गिरा। हालांकि, अभी अगले तीन दिन न्यूनतम तापमान के सुधरने के कोई आसार नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, तीन फरवरी तक न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की और गिरावट होने की संभावना है। हालांकि, अधिकतम तापमान ज्यादा प्रभावित नहीं होगा। यह 18 से 20 डिग्री तक रह सकता है। मौसम विभाग की माने तो अगले दो दिनों में क्षेत्र में बादलों की तेज गर्जना के साथ हल्की बरसात हो सकती है।
विज्ञापन

---
बेहतर होगी फसल
मौसम का असर गेहूं की फसल पर दिखेगा। ग्रोथ होने के बाद अब फ्रूटिंग पर चल रही सरसों की फसल में भी अच्छी उम्मीद नजर आ रही है। किसानों की माने तो फिलहाल जो मौसम बना है वह फसलों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
मौसम में आए बदलाव का फसलों पर अच्छा प्रभाव रहेगा। खासकर ग्रोथ पर चल रही गेहूं की फसल पर हल्की बूंदाबांदी वाले मौसम से बढ़ोतरी के आसार बन सकते हैं। फसल में बारिश और गिरते तापमान से अच्छी बढ़वार होगी, जिससे उत्पादन बढे़गा।
डॉ. चंद्रभान, उपमंडल कृषि तकनीकी अधिकारी, लोहारू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed