फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   400 students from government schools received first aid training.

Bhiwani News: राजकीय विद्यालयों के 400 विद्यार्थियों ने लिया प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण

Sun, 28 Sep 2025 07:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 28 Sep 2025 07:32 AM IST
विज्ञापन
400 students from government schools received first aid training.
भिवानी। सेंट जॉन एंबुलेंस (इंडिया) हरियाणा राज्य शाखा चंडीगढ़ के सहयोग निर्देशानुसार रेडक्रॉस ने राजकीय स्कूलों के 400 विद्यार्थियों को चार दिवसीय फर्स्ट एड और होम नर्सिंग प्रशिक्षण का शनिवार को समापन हो गया।
विज्ञापन

सचिव प्रदीप कुमार ने बताया कि चार दिवसीय यह प्रशिक्षण शिविर जिले के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण को रेडक्रॉस के जिला प्रशिक्षण अधिकारी विकास कुमार व उनकी टीम के अनुभवी प्रवक्ता मा. अजय कुमार, डॉ. हरेंद्र सिंह पुनिया, संजय कुमार, शालू, सीताराम, सतीश कुमार और नीरजा रानी ने संचालित किया। इस प्रशिक्षण में विद्यार्थियों को चोट लगने, अस्थायी अवसाद, जलने, घावों की सफाई और सांस संबंधी समस्याओं में प्राथमिक उपचार देने के तरीके सिखाए गए। इसके अलावा, ब्लीडिंग रोकने और पुनर्जीवन जैसी महत्वपूर्ण जीवन रक्षक तकनीकों का भी अभ्यास कराया गया।
विज्ञापन

सचिव प्रदीप कुमार ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को सिर्फ सैद्धांतिक ज्ञान देना नहीं, बल्कि उन्हें इन तकनीकों का व्यावहारिक उपयोग सिखाना था, ताकि वे जरूरत पड़ने पर तुरंत सहायता कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदीप ने बताया कि जो निजी विद्यालय इस प्रशिक्षण को करवाना चाहते हैं वो रेड क्रॉस कार्यालय में आकर या दूरभाष नंबर 8950504748 पर संपर्क कर सकते हैं। यह कदम सुनिश्चित करेगा कि जिले का हर विद्यार्थी प्राथमिक चिकित्सा की बुनियादी जानकारी से लैस हो, जिससे वे न केवल अपने जीवन को, बल्कि दूसरों के जीवन को भी सुरक्षित बनाने में सक्षम हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed