फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   39.57% students passed the Class 10 exams held in July

Bhiwani News: जुलाई में हुई दसवीं की परीक्षा में 39.57 फीसदी परीक्षार्थी उत्तीर्ण

Fri, 26 Jul 2024 09:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 26 Jul 2024 09:45 PM IST
विज्ञापन
39.57% students passed the Class 10 exams held in July
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी के अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव।
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने जुलाई-2024 में कराई सेकेंडरी (शैक्षिक) कंपार्टमेंट, अंक सुधार, पूर्ण विषयों की परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिया। सेकेंडरी परीक्षा का परिणाम 39.57 फीसदी रहा है। यह परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर देखा जा सकता है।
विज्ञापन

बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने बताया कि सेकेंडरी (शैक्षिक) कंपार्टमेंट, अंक सुधार, पूर्ण विषयों की परीक्षा में शामिल हुए 7,542 परीक्षार्थियों में से 2,984 उत्तीर्ण हुए और 4,221 परीक्षार्थियों की कंपार्टमेंट और 337 परीक्षार्थियों का परिणाम अनुत्तीर्ण रहा है। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में 4,863 छात्रों ने भाग लिया, जिसमें से 1,920 छात्र पास हुए, जिनकी पास प्रतिशतता 39.48 रही और 2,679 प्रविष्ट छात्राओं में से 1,064 पास हुई, जिनकी पास प्रतिशतता 39.72 रही। डॉ. यादव ने बताया कि यह परीक्षा प्रदेशभर में 28 परीक्षा केंद्रों पर चार से 11 जुलाई तक करवाई गई थी, जिसमें 7,542 परीक्षार्थी शामिल हुए।
विज्ञापन


बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत सेकेंडरी की परीक्षा दो बार लेने का निर्णय लिया गया था। उन्होंने बताया कि ऐसे परीक्षार्थी जो अपने परीक्षा परिणाम से संतुष्ट नहीं है वह अपनी उत्तरपुस्तिका की पुन: जांच, पुनर्मूल्यांकन के लिए निर्धारित शुल्क सहित परिणाम घोषित होने की तिथि से 20 दिन तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed