{"_id":"69ea792ac32f2f7b0c06144d","slug":"3817-candidates-will-appear-for-neet-at-seven-centres-in-the-district-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-150137-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: जिले में सात केंद्रों पर 3817 अभ्यर्थी देंगे नीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: जिले में सात केंद्रों पर 3817 अभ्यर्थी देंगे नीट
विज्ञापन
भिवानी। जिले में तीन मई को आयोजित होने वाली नीट परीक्षा के लिए सात केंद्रों पर 3817 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को सुचारू, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए डीसी साहिल गुप्ता की अध्यक्षता में लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई जिसमें अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान डीसी ने निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं ताकि अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष होनी चाहिए। इसके लिए प्रत्येक केंद्र पर पेयजल, बिजली, शौचालय, बैठने की व्यवस्था और साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
डीसी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सख्ती बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए और संवेदनशील केंद्रों की विशेष निगरानी रखी जाए। इसके अलावा नकल रोकने के लिए पुख्ता प्रबंध करने और नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन
परिवहन व्यवस्था को लेकर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए बसों व अन्य यातायात साधनों की पर्याप्त व्यवस्था की जाए ताकि दूर-दराज से आने वाले अभ्यर्थियों को परेशानी न हो। स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए गए कि परीक्षा केंद्रों पर प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था उपलब्ध रहे।