फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   33 KV power substation is ready in Budhshaili, power supply will improve in five villages

Bhiwani News: बुद्धशैली में 33 केवी पावर सब स्टेशन बनकर तैयार, पांच गांवों में बेहतर होगी बिजली आपूर्ति

Tue, 17 Jun 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 17 Jun 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
33 KV power substation is ready in Budhshaili, power supply will improve in five villages
बुद्धशैली में 33 केवी पावर सब स्टेशन बनकर हुआ  तैयार।
भिवानी। जिले के गांव बुद्धशैली में 33 केवी पावर सब स्टेशन बनकर तैयार हो चुका है। जिससे पांच गांवों की बिजली आपूर्ति बेहतर होगी। वहीं ग्रामीण फीडरों को भी ओवरलोड की समस्या से निजात मिलेगी। लेकिन बिजली निगम की भिवानी शहर में दो नए पावर सब स्टेशन निर्माण के लिए भूमि की तलाश खत्म नहीं हो रही है।
विज्ञापन

बिजली निगम प्रबंधन को 2023-24 में लोहारू रोड और रोहतक रोड पर 33 केवी पावर सब स्टेशन निर्माण की मंजूरी मिल चुकी है। लेकिन अभी तक न तो किसी ग्राम पंचायत न ही नगर परिषद से बिजली निगम को भूमि मिली है। जिसकी वजह से पावर सब स्टेशन के निर्माण का मामला अटका हुआ है। जबकि शहर का दायरा लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने गांव बुद्धशैली में 33 केवी क्षमता का पावर सब स्टेशन का निर्माण कर दिया है। जिसे अब 72 घंटे के लिए ट्रायल के तौर पर लोड डालकर जांचा जाएगा। इसके बाद इस पावर सब स्टेशन को नियमित तौर पर चालू कर दिया जाएगा। इस पावर सब स्टेशन से क्षेत्र के गांव मीठी, घंघाला, कालोद, मोहिला व ढाणी भाकरा गांव में ग्रामीणों को बेहतर बिजली आपूर्ति मिलेगी वहीं आसपास के क्षेत्र में ओवरलोड की समस्या से भी फीडरों को निजात मिलेगी। 33 केवी पावर सब स्टेशन में 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर है, जिससे पांच फीडर सीधे तौर पर जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ढाई हजार एकड़ में बढ़ गया शहर, बिजली की ढांचागत सुविधाएं पिछड़ी
दादरी रोड पर शहर का दायरा काफी बढ़ गया है। जबकि ढाणा रोड और कोंट रोड तक का हिस्सा भी इसी दायरे में आता है। फिलहाल गांव हालुवास के पावर सब स्टेशन से इस इलाके को बिजली आपूर्ति मिल रही है। इसी तरह रोहतक रोड पर भी हुन्नामल प्याऊ और डिफेंस कॉलोनी का हिस्सा गांव निनान तक पहुंच गया है। ऐसे में इस दायरे के लिए भी बिजली निगम को अब अलग से 33 केवी पावर सब स्टेशन की जरूरत महसूस हो रही है। औद्योगिक क्षेत्र में बने सब स्टेशनों से आसपास के गांव व इलाका जुड़ा है। जबकि औद्योगिक क्षेत्र की इकाइयों में लगातार बिजली की मांग बढ़ रही है। ऐसे में नए पावर सब स्टेशन निर्माण से ही बिजली आपूर्ति बेहतर हो सकती है।
-------------------------------------------------------------
नगर परिषद ने भूमि देने से की तौबा
नगर परिषद की दादरी रोड और रोहतक रोड पर खुद की भूमि है, लेकिन अधिकारियों ने बिजली निगम को पावर सब स्टेशन के निर्माण के लिए भूमि देने से तौबा कर ली है। हालांकि अभी तक इसकी वजह स्पष्ट नहीं हुई है, क्योेंकि निगम अधिकारी काफी बार नगर परिषद से भूमि को लेकर पत्राचार कर चुके हैं, जिनका एक बार भी जवाब नहीं आया है। नगर परिषद की दादरी रोड पर 67 एकड़ से अधिक भूमि है। जिस पर पहले से ही डंपिंग यार्ड, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग का डिस्पोजल, वाटर ट्रिटमेंट प्लांट व जलघर बना हुआ है। इसके बावजूद भी काफी जगह यहां खाली पड़ी है। इसी तरह रोहतक रोड पर हुन्नामल प्याऊ, संजय मेमोरियल कॉलेज के पास नगर परिषद की काफी भूमि खाली पड़ी है। जिसका फिलहाल कोई उपयोग भी नहीं किया जा रहा है। जबकि निगम को पावर सब स्टेशन निर्माण के लिए केवल आधा से एक एकड़ भूमि मिलने पर पावर सब स्टेशन बन सकता है।
------------------------------------------------------------------------

देवसर की पंचायत ने कलेक्टर रेट पर भूमि देने का प्रस्ताव रखा
लोहारू रोड पर गांव देवसर की ग्राम पंचायत की तरफ से निगम को पावर सब स्टेशन के निर्माण के लिए कलेक्टर रेट पर भूमि देने का प्रस्ताव रखा है। इस प्रस्ताव को निगम अधिकारी पहले मुख्यालय भेजकर इसकी मंजूरी दिलाएंगे, इसके बाद ही इस दिशा में प्रक्रिया आगे बढ़ पाएगी। हालांकि रोहतक रोड पर गांव निनान की ग्राम पंचायत भी अगर ऐसा प्रस्ताव देती है तो निगम की राह आसान हो सकती है।


नगर परिषद की हाउस बैठक में बिजली निगम की तरफ से पावर सब स्टेशन के लिए भूमि संबंधी कोई भी मसौदा नहीं रखा गया है। नगर परिषद के लिए शहर में कोई ऐसी पर्याप्त जगह भी नहीं है, जिस पर पावर सब स्टेशन बनाया जा सके। इसलिए बिजली निगम आसपास के गांवों में भूमि की तलाश कर सकता है।
-भवानी प्रताप सिंह, चेयरपर्सन प्रतिनिधि, नगर परिषद, भिवानी।
---------------------------------------------------------------------------

गांव बुद्धशैली में 33 केवी पावर सब स्टेशन बनकर तैयार हो चुका है। जिस पर अब आंशिक लोड डालकर इसकी जांच की प्रक्रिया चल रही है। इस पावर सब स्टेशन से करीब पांच गांवों की बिजली आपूर्ति बेहतर होगी। इसी तरह भिवानी शहर में भी रोहतक रोड और दादरी रोड पर दो नए पावर सब स्टेशन का निर्माण किया जाना है, जिनकी मंजूरी पहले ही मिल चुकी है। भूमि मिलने के तुरंत बाद पावर सब स्टेशन का निर्माण कार्य शुरू कराएंगे।
-विनोद पूनिया, महाप्रबंधक, भिवानी सर्कल, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed