फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   320 complaints received on Parivar Pehchan Card on the second day, no option for separate family ID

Bhiwani News: दूसरे दिन परिवार पहचान पत्र में आई 320 शिकायतें, अलग फैमिली आईडी का नहीं विकल्प

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
320 complaints received on Parivar Pehchan Card on the second day, no option for separate family ID
भिवानी। नगर परिषद कार्यालय में शनिवार को दूसरे दिन भी शहरी दायरे के लोगों की परिवार पहचान पत्र की गलतियां ठीक करने के लिए शिविर लगाया गया। शिविर के दूसरे दिन फैमिली आईडी में गलतियां ठीक करवाने की 320 शिकायतें आईं। इनमें से 100 लोगों की फैमिली आईडी दुरुस्त की गई।
विज्ञापन

वहीं 220 लोगों की आईडी में कागजातों की कमी के कारण लौटना पड़ा। दरअसल, सरकार द्वारा शहरी दायरे की फैमिली आईडी में गलतियों को ठीक करने के लिए 14 से 22 जून तक नगर परिषद कार्यालय में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। दूसरे दिन कैंप में ज्यादातर मामले पैंशन से संबंधित आए। वहीं लगभग 40 मामले दो फैमिली आईडी में एक मोबाइल नंबर देने के आए।
विज्ञापन

वहीं कुछ लोग अलग परिवार पहचान पत्र बनवाने पहुंचे। लेकिन पोर्टल पर अलग फैमिली आईडी बनाने का विकल्प बंद होने के कारण उन्हें वापिस जाना पड़ा। पेंशन संबंधी मामलों में कर्मचारियों ने नागरिकों के दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड करवाएं। वहीं इनकम के मामलों में लोगों ने अधिक आय की शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे दिन फैमिली आईडी में गलतियां ठीक करवाने की 320 शिकायतें आईं। इनमें से 100 लोगों की फैमिली आईडी दुरुस्त की गई। वहीं 220 लोगों की आईडी में कागजातों की कमी के कारण वापिस लौटना पड़ा। वहीं परिवार पहचान पत्र शिविर में कार्य कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि लोगों को अपनी-अपनी फैमिली आईडी से संबंधित गलतियों को बताने के लिए कॉल करने पर लोग उनके साथ अभद्र व्यवहार कर रहे है। जिससे उन्हें कार्य करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नगर परिषद कार्यालय में शनिवार को भी परिवार पहचान पत्र की गलतियां ठीक करने के लिए शिविर का आयोजन किया गया। दूसरे दिन फैमिली आईडी में गलतियां ठीक करवाने की 320 शिकायतें आईं। इनमें से 100 लोगों की फैमिली आईडी दुरुस्त की गई। वहीं 220 लोगों की आईडी में कागजातों की कमी के कारण वापिस लौटना पड़ा।
- हेमंत सैनी, जोनल मेनेजर, परिवार पहचान पत्र।

मैं नगर परिषद में लगे परिवार पहचान पत्र शिविर में मेरे बेटे की नई फैमिली आईडी बनवाने आई थी। लेकिन पोर्टल में नई आईडी का विकल्प न होने का कारण देकर मुझे वापस घर भेज दिया गया। बेटे की शादी और बच्चे भी हैं, अब उनका परिवार अलग से अपनी फैमिली आईडी बनवाना चाहता है।


- मंतारी देवी, आजाद मोहल्ला निवासी।
मैं परिवार पहचान पत्र शिविर में अपनी नई फैमिली आईडी बनवाने व राशन कार्ड जुड़वाने आई थी। लेकिन नई फैमिली आईडी का विकल्प न होने के करण मुझे वापिस जाना पड़ा। फैमिली आईडी अलग नहीं होने की वजह से हमें कोई भी सरकारी योजना का लाभ भी नहीं मिल रहा है।
- संतरा देवी, आजाद मोहल्ला निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article