फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   समस्याओं को लेकर किसानों ने किया प्रदर्शन

समस्याओं को लेकर किसानों ने किया प्रदर्शन

Tue, 01 Aug 2017 01:06 AM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
समस्याओं को लेकर किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बहल।
किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर किसानों ने भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसान बचाओ-खेती बचाओ पंचायत का आयोजन किया। इसमेें किसानों ने कहा कि चहुंओर समस्याओं से घिरे किसान को न समय पर बिजली मिल रही है और न खाद-बीज। बिजली निगम भी तरह-तरह के जुर्माने और नियम कानूनों के बहाने किसानों को प्रताड़ित कर रहा है। किसानों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन एसडीओ को दिया।
बिजली घर परिसर में सोमवार को आयोजित पंचायत में किसानों ने कहा कि महंगी खेती और फसल के सही दाम नहीं मिलने के कारण प्रदेश की किसान की हालत दिन-ब-दिन कमजोर होती जा रही है। इसलिए, दूसरे प्रदेशों की तर्ज पर प्रदेश के किसान के कर्जे माफ किए जाने चाहिए। किसानों ने नियमित रूप से घरेलू बिजली बिल अदा करने वाले किसानों के घरों में बिजली कर्मचारी न जाने, निगम में जेई, फोरमैन के रिक्त पद भरने, निगम में लोडिंग गाड़ियां उपलब्ध करवाने, वर्षों पुरानी एलटी ट्यूबवेल लाइनों को एचटी लाइनों में तब्दील करने और बिजली निगम के बढ़ाए गए बिजली बिल को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि निगम ट्यूबवेलों के नाम पर ली जा रही रिश्वत को बंद करें, जिन किसानों के कनेक्शन केबल या एलटी लाइन से संभव है, उन पर ट्रांसफॉर्मर के नाम का तीस हजार रुपये का प्रभार न डाला जाए, जले हुए ट्रांसफॉर्मर को 72 घंटों के अंदर बदलना सुनिश्चित करें। बिजली बिल सरचार्ज माफी की स्कीम को फिर से चालू किया जाए। किसान नेताओं ने नौ अगस्त को करनाल में आयोजित कर्जा छोड़ा या सत्ता छोड़ो के नारे तले आयोजित होने वाले किसान मजदूर कर्ज मुक्त आंदोलन में किसानों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने के लिए अपील की। पंचायत की अध्यक्षता प्रधान रवि सांगवान ने की। इस अवसर पर जिला प्रधान मेवासिंह आर्य, सूरत सिंह हरियावास समेत अनेक किसान नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed