{"_id":"63445ae499798919225b53a6","slug":"2nd-convocation-at-cblu-today-bhiwani-news-hsr6442636100","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएलयू में द्वितीय दीक्षांत समारोह आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएलयू में द्वितीय दीक्षांत समारोह आज
विज्ञापन
भिवानी। प्रेमनगर स्थित सीबीएलयू में मंगलवार को द्वितीय दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जाएगा। सोमवार को दीक्षांत समारोह की तैयारियों की रिहर्सल की गई। इसमें कुलपति प्रो. आरके मित्तल, कुलसचिव ऋतु सिंह सहित विवि के अधिकारियों, प्रोफेसर सहित विद्यार्थियों ने भाग लिया। समारोह की तैयारियों को लेकर बारीकि से जांच पड़ताल की। समारोह में बतौर मुख्यातिथि राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय शिरकत करेंगे।
कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल, सांसद धर्मवीर सिंह, बृजेंद्र सिंह, विधायक घनश्याम सर्राफ, बिशंभर वाल्मीकि शामिल होंगे। प्रेमनगर स्थित सीबीएलयू के नए भवन के प्रांगण में एक बड़ा पंडाल बनाया है। जिसमें एक स्टेज बनाया है। उसके अलावा विद्यार्थियों के बैठने के लिए भी कुर्सियों की व्यवस्था की है। जिन विद्यार्थियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाया था और किन्हीं कारणों से कोई दिक्कत रह गई उनके लिए अलग से रजिस्ट्रेशन डेस्ट लगाए हुए है। विवि कुलपति प्रो. राजकुमार मित्तल ने बताया कि दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय के टॉपर विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल और पिछले विभिन्न पांच शैक्षणिक सत्रों के 1694 उत्तीर्ण विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की जाएंगी। जिनमें 450 लड़के 1244 लड़कियां हैं। प्रेमनगर में अब विश्वविद्यालय का अपना भव्य भवन परिसर मिल चुका है। जिसमें पिछले सत्र से ही विज्ञान सहित कई विषयों की कक्षाएं प्रारंभ हो चुकी हैं। विश्वविद्यालय की प्राथमिकता विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है। विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को सबसे पहले लागू किया है।
-------
विवि कर रहा 21 विभागों में 44 कोर्सेज का संचालन
इस सत्र में विश्वविद्यालय ने एमएससी में ड्यूल डिग्री प्रारंभ की हैं जो विद्यार्थियों को और अधिक अवसर प्रदान करने में सहायक होंगी। विश्वविद्यालय द्वारा 21 विभागों में 44 कोर्सेज संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की यह प्राथमिकता है कि स्थानीय एवं सामाजिक समस्याओं का हल शिक्षा एवं रिसर्च द्वारा निकाला जा सके। रिसर्च का उदेश्य मानव कल्याण होना चाहिए। विश्वविद्यालय में लगभग 80 शोधार्थी हैं। जिन-जिन विभागों में नियमित फैकल्टी आयेगी उनमें भी पीएचडी प्रारंभ होगी। अभी विश्वविद्यालय के नौ विभागों में पीएचडी करवाई जा रही है।