फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   25 tola gold, one kg silver and 2.52 lakh cash stolen

25 तोला सोना, एक किलो चांदी व 2.52 लाख की नकदी चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
25 tola gold, one kg silver and 2.52 lakh cash stolen
भिवानी। गांव मानहेरू में चोर रात को एक घर से 25 तोला सोना, एक किलो चांदी व 2.52 लाख की नकदी चोरी कर ले गए। पीड़ित ने इसकी शिकायत सदर पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव मानहेरू निवासी संदीप ने बताया कि वह दो भाई है। वह मर्चेंट नेवी से रिटायर्ड है और उसका छोटा भाई वायुसेना में कार्यरत है। वीरवार को खाना खाने के बाद वह पशुओं के प्लॉट में सोने के लिए चला गया। उसकी पत्नी अपने मायके गई हुई थी। घर पर उसकी माता अकेली थी। वह सुबह घर वापस आया तो उसे अपनी अलमारियों के ताले टूटे हुए मिले। जब उसने अलमारी तलाशी तो उसमें रखे 25 तोला सोना, एक किलो चांदी व 2.52 लाख की नकदी गायब मिली। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed