{"_id":"643ee737ae9492fb3b02a7a4","slug":"24-feet-deep-damaged-manhole-will-be-excavated-from-today-on-haluwas-gate-circular-road-bhiwani-news-c-21-1-109869-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: हालुवास गेट सरकुलर मार्ग पर 24 फुट गहरे क्षतिग्रस्त मैनहोल की आज से होगी खुदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: हालुवास गेट सरकुलर मार्ग पर 24 फुट गहरे क्षतिग्रस्त मैनहोल की आज से होगी खुदाई
विज्ञापन
भिवानी। शहर के हालुवास गेट पर 24 फुट गहरी क्षतिग्रस्त सीवर लाइन की खोदाई का काम बुधवार से शुरू होगा। इस कार्य की वजह से अग्रसेन चौक से लोहारू रेलवे ओवरब्रिज और लोहारू एवं चरखी दादरी से अग्रसेन चौक से होते हुए रोहतक दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहनों की आवाजाही के लिए रूट डायवर्ट किया जाएगा। यहां पहले से ही नेशनल हाईवे 709 ई सीसी सड़क का निर्माण करा रहा है।
इसकी वजह से भारी वाहनों के प्रवेश पर पहले से ही पाबंदी लगी है। फिलहाल भारी वाहन मिनी बाईपास और निनान से लोहारू बाईपास से होकर गुजर रहे हैं। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अधिकारियों का दावा है कि एक माह में क्षतिग्रस्त सीवर लाइन का काम पूरा करा दिया जाएगा। इस दौरान सरकुलर रोड बंद होने से भी लोगों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। हालुवास गेट पर जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की 24 फुट गहरी मुख्य सीवर लाइन का करीब सौ मीटर का हिस्सा क्षतिग्रस्त है।
इसी के साथ यहां एक सीवर मैनहोल भी डैमेज है, जिसका दोबारा से निर्माण कराया जाएगा। दिल्ली की कंपनी गहरी सीवरेज लाइन की रुकावट को दूर करने के लिए करीब दो माह से काम पर लगी है, मगर क्षतिग्रस्त लाइन को ठीक नहीं कर पाई। अब रुकावट वाली लाइन का पुन: निर्माण कराया जाएगा। इसका एस्टीमेट भी जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अधिकारियों ने तैयार कर लिया है। जिस पर बुधवार से सीवर लाइन को दोबारा से बनाने का काम शुरू होगा।
विज्ञापन
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी अधिकारियों ने बताया कि बुधवार से जेसीबी के सहारे पुराने क्षतिग्रस्त मैनहोल की खोदाई का काम शुरू कराएंगे। इससे पहले दादरी गेट और बावड़ीगेट की तरफ से आ रही मुख्य सीवर लाइन के गंदे पानी को भी पहले ही डायवर्ट किया जा चुका है। गौर करने की बात यह भी है कि 24 फूट गहरी सीवर लाइन की खोदाई के दौरान फिर से भूमिगत पानी भी काम में अड़चन बन सकता है, क्योंकि पहले भी यहां चल रहे कार्य के दौरान भूमिगत पानी को नीचे गिराने के लिए बोरवेल लगाए हुए हैं, मगर इसके बावजूद भी पांच से सात फूट पानी ही नीचे पहुंचा है।
डिस्पोजल तक जाने वाली मुख्य लाइन पर होगा काम, लगेगा चौक पर जाम
हालुवास गेट पर डिस्पोजल तक जाने वाली मुख्य सीवर लाइन का काम शुरू होने से मुख्य सड़क पर भी जाम लगेगा। इसके लिए जिला यातायात पुलिस को भी जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने पहले ही पत्र लिखकर व्यवस्था बनाए जाने के संबंध में अनुरोध किया है। दरअसल लोहारू रेलवे ओवरब्रिज से शहर के सरकुलर रोड पर आने वाले वाहनों को अंदर देवसर चुंगी की तरफ से ही मोड़ा जाएगा। जबकि इस मार्ग को पहले से ही वन-वे किया हुआ था, मगर सड़क निर्माण का काम भी साथ साथ चल रहा है तो इस वजह से यहां आने वाले वाहनों का रूट बदलना पड़ेगा।
हालुवास गेट गहरी सीवर लाइन के क्षतिग्रस्त मैनहोल का पुन: निर्माण कराए जाने के लिए बुधवार से जेसीबी से खुदाई कराई जाएगी। जिसके बाद यहां करीब एक माह के अंदर नया सीवर मैनहोल बनाने के अलावा कुछ हिस्से की पाइपलाइन बदली किए जाने का काम पूरा कराएंगे। इस कार्य के बाद देवसर चुंगी डिस्पोजल तक सरकुलर की मुख्य सीवर लाइन में कहीं कोई दिक्कत नहीं रहेगी।
- सुनील कुमार, कार्यकारी अभियंता, शहरी सीवरेज शाखा जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, भिवानी।
हालुवास गेट पर पहले से ही भारी वाहनों का रूट मिनी बाईपास और नए बाईपास के जरिए शहर के बाहर से ही किया हुआ है। जबकि छोटे वाहनों को यहां वन-वे के जरिये ही आवाजाही कराई जा रही है। अगर सीवर लाइन का काम शुरू होगा तो यहां पर छोटे वाहनों का रूट भी सुविधा के अनुसार बदला जाएगा और कर्मचारियों की तैनाती भी की जाएगी, ताकि जाम की स्थिति न बने।
-विक्रांत सिंह, प्रबंधक, जिला यातायात पुलिस थाना भिवानी।