फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   20 thousand rupees theft from Ashram

स्वर्ग आश्रम में अलमारी का ताला तोड़ 20 हजार रुपये चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
20 thousand rupees theft from Ashram
मंदिर में चोरी की घटना के बारे में जानकारी देते महंत जुगल किशोर। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। कृष्णा कॉलोनी दिनोद रोड मार्ग स्थित स्वर्ग आश्रम में सोमवार रात को चोर घुस गए। चोरों ने आश्रम के अंदर महंत की अलमारी का ताला चटकाकर उसके अंदर से करीब 20 हजार की नकदी व अन्य कीमती सामान चुरा लिया। चोर मंदिर के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गए। कैमरे में चार संदिग्ध दिखाई दिए, जिन्होंने रात 12 बजे से दो बजे तक चोरी की वारदात को अंजाम दिया और फिर फरार हो गए। मंगलवार सुबह मंदिर के महंत जुगल किशोर ने मामले की जानकारी आश्रम प्रबंधकों व पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया।
विज्ञापन

स्वर्ग आश्रम के महंत जुगल किशोर ने बताया कि सोमवार रात को वह अपने कमरे में सो गया था। रात को चोर आश्रम में दीवार फांदकर घुसे और अलमारी का ताला तोड़ डाला। इसे अंदर से चोर नकदी व अन्य कीमती सामान ले गए। इसी दौरान चोरों ने आश्रम के मुख्य गेट पर लगा ताला तोड़ने का भी प्रयास किया, मगर ताला नहीं टूटा। अगर ताला टूट जाता तो चोर आश्रम में खड़ी गाड़ी भी चोरी कर ले जाते। चोर गाड़ी की चाबी भी अपने साथ ले गए। आश्रम में लगे सीसीटीवी कैमरे जब पुलिस ने खंगाले तो सोमवार रात करीब 12 बजे चार संदिग्ध चोर मंदिर परिसर में घूमते दिखे। चोरी के बाद वे दीवार फांदकर वहां से फरार हो गए। दिनोद गेट पुलिस चौकी इंचार्ज प्रवीण कुमार ने बताया कि पुलिस ने मंदिर की सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर संदिग्ध चोरों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं आश्रम से चोरी करने पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed