फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Case of romantic affair in Bhiwani: Youth beaten to death; miscreants attacked him with sticks and clubs

भिवानी में प्रेम प्रसंग का मामला: युवक की पीट-पीटकर हत्या, बदमाशों ने लाठी-डंडों से किया हमला; दो आरोपी काबू

Wed, 26 Aug 2026 10:55 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Wed, 26 Aug 2026 10:55 AM IST
सार

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रवींद्र, अंजलि पुत्री जयवीर से बात करता था। अंजलि के भाई रवि और मनीष को यह पसंद नहीं था। उन्होंने रवींद्र को कई बार चेतावनी दी थी।

विज्ञापन
Case of romantic affair in Bhiwani: Youth beaten to death; miscreants attacked him with sticks and clubs
भिवानी में युवक की हत्या - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। यह घटना मंगलवार रात सिटी स्टेशन, लाइन पार क्षेत्र में हुई। मृतक की पहचान करीब 25 वर्षीय रवींद्र के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रवींद्र का अंजलि नामक युवती से बातचीत करना आरोपियों को नागवार गुजरा था। अंजलि के भाई रवि और मनीष ने रवींद्र को कई बार समझाया था। इसके बावजूद रवींद्र ने उनसे बातचीत जारी रखी। इसी रंजिश के चलते मंगलवार रात करीब तीन से साढ़े तीन बजे के बीच रवि और मनीष अपने 10-12 साथियों के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


वह गाड़ी और मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए थे। उन्होंने लाठी-डंडों से रवींद्र पर हमला कर दिया। इस मारपीट में रवींद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल भिवानी ले जाया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई। इस हमले में रवींद्र के साथ अजय और अनिल नामक दो अन्य युवक भी घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची थी ईआरवी 
बीती रात सिटी स्टेशन, लाइन पार, भिवानी में रवींद्र और रवि व मनीष के बीच झगड़ा हुआ। सूचना मिलते ही ERV-138 मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। रवींद्र को सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आई थीं। उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। अजय और अनिल को भी चोटें लगी हैं।


प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रवींद्र, अंजलि पुत्री जयवीर से बात करता था। अंजलि के भाई रवि और मनीष को यह पसंद नहीं था। उन्होंने रवींद्र को कई बार चेतावनी दी थी। रवींद्र द्वारा उनकी बात न मानने पर उन्होंने यह खौफनाक कदम उठाया। यह पूरी घटना पुरानी रंजिश का परिणाम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed