फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   35 structures demolished in an 18-acre illegal colony in Deosar.

Bhiwani News: देवसर में 18 एकड़ की अवैध कॉलोनी में 35 निर्माण किए ध्वस्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
35 structures demolished in an 18-acre illegal colony in Deosar.
भिवानी। गांव देवसर में लोहारू रोड पर करीब 18 एकड़ में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी में मंगलवार को जिला नगर योजनाकार ने कार्रवाई करते हुए 35 निर्माण ध्वस्त कर दिए। जिला नगर योजनाकार जयदीप खरब के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में आठ डीपीसी, 16 चहारदीवारी और 11 अन्य निर्माण तोड़े गए।
विज्ञापन

कार्रवाई सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी एवं ड्यूटी मजिस्ट्रेट अनुराग सांगवान की मौजूदगी में की गई। सदर भिवानी थाना प्रभारी की पुलिस टीम ने भी कार्रवाई में सहयोग किया। अधिकारियों और पुलिस बल ने लोगों को समझाकर स्थिति को शांतिपूर्ण बनाए रखा तथा कानून एवं शांति व्यवस्था कायम रखी।
विज्ञापन

जिला नगर योजनाकार जयदीप खरब ने आमजन से अपील की कि प्रॉपर्टी डीलरों के बहकावे में आकर अवैध कॉलोनियों में प्लॉट न खरीदें। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र, नियंत्रित क्षेत्र और अनुमोदित सड़कों की हरित पट्टी में किसी भी प्रकार का निर्माण नहीं किया जाना चाहिए। भवन या अन्य निर्माण कराने से पहले संबंधित विभाग से आवश्यक अनुमति लेना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अवैध कॉलोनियों में प्लॉट खरीदने से आर्थिक नुकसान के साथ भविष्य में निर्माण और अन्य सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। विभाग की ओर से अवैध निर्माण और अनधिकृत कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed