फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Patwari-Kanungo strike extended until the 27th; 900 cases stalled in four days.

Bhiwani News: पटवारी-कानूनगो की हड़ताल 27 तक बढ़ी, चार दिन में 900 मामले अटके

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Patwari-Kanungo strike extended until the 27th; 900 cases stalled in four days.
धरने पर बैठ नारेबाजी करते पटवारी व  कानूनगो
भिवानी। दी रेवन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के आह्वान पर जिले के पटवारी और कानूनगो की हड़ताल 27 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। मंगलवार को लगातार चौथे दिन लघु सचिवालय गेट पर धरना देकर पटवारियों और कानूनगो ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। चार दिन से चल रही हड़ताल के कारण जिले में करीब 900 प्रमाणपत्र, जमाबंदी, पैमाइश और राजस्व रिकॉर्ड से जुड़े मामले लंबित पड़े हैं।
विज्ञापन

राज्य उपप्रधान विकास राठी ने कहा कि नए पोर्टल पर रोज नई तकनीकी समस्याएं सामने आ रही हैं। ऑनलाइन जमाबंदी में मालिकों के नाम गायब हैं। उन्होंने मांग की कि पोर्टल के रिकॉर्ड और तकनीकी खामियों की जिम्मेदारी आईटी विभाग की तय की जाए। अगर पोर्टल पर इंतकाल अपने आप दर्ज हो रहे हैं तो उन इंतकालों पर आईटी विभाग प्रमुख के हस्ताक्षर होने चाहिए।
विज्ञापन

राठी ने डीसीएस को लेकर कहा कि राजस्व विभाग की ओर से तय मानदेय पर किसी निजी एजेंसी से सर्वे कराया जाए। उन्होंने कहा कि खरीफ फसल गिरदावरी का समय समाप्त होने को है लेकिन पूरे हरियाणा में अभी तक गिरदावरी शुरू नहीं हुई है। इससे किसानों को फसल बिक्री में परेशानी आती है तो इसकी जिम्मेदारी हरियाणा सरकार की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने की अध्यक्षता तहसील भिवानी प्रधान विक्रांत शर्मा ने की और मंच संचालन पूर्व जिला प्रधान सुनील कौशिक ने किया। किसान सभा से कामरेड ओमप्रकाश, पूर्व जीएम नरेश तंवर, संतोष बेनीवाल, सुखदर्शन सरोहा, धर्मवीर भाटी, सुखदेव, रामफल देशवाल और सर्व कर्मचारी संघ के ब्लॉक प्रधान अशोक गोयत ने धरने को संबोधित किया।

धरने पर ऑफिस कानूनगो जगदीश, तहसील सिवानी प्रधान जयचंद, मदनलाल कानूनगो, कानूनगो अशोक, मंगल कानूनगो, पटवारी मिलन सिंह, प्रीति पटवारी, पटवारी नेहा, पिंकी पटवारी, पटवारी सुनील कुमारी, सुनीता पटवारी, प्यारेलाल पटवारी, अमित गौतम पटवारी और मंजीत नैन पटवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed